भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए अग्निकांड में अब तक 18 वीं मौत

SHARE:

Fire Accident in Bhadohi

BNP NEWS DESK।  Fire Accident in Bhadohi यूपी के भदोही के औराई के नरथुआ में दुर्गा पूजा पंडाल में झुलसे लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को सर सुंदर लाल अस्पताल वाराणसी में इलाज के दौरान 40 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। अभी भी 27 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। दो दिनों से हो रही मौत से अधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है।

शारदीय नवरात्र में सप्तमी को नारथुआ गांव में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई थी। इसमें 83 लोग झुलस गए थे। घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में बारी गांव के पूर्व प्रधान का कुनबा ही खत्म हो चुका है। शनिवार को औराई गांव निवासी इंद्रावती देवी की सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अग्निकांड में पति- पत्नी की मौत होने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। उपरौठ गांव निवासी रविशंकर की पत्नी गीता देवी और उसका बेटा अनंत भी गंभीर रूप से झुलस गया था। दोनों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। रविवार को मां गीता की मौत हो गई जबकि बेटा अनंत स्वस्थ होकर घर पहुंच गया। मां की मौत की जानकारी होते ही वह रोने लगा। उसे किसी तरह घर पहुंचाया गया। झुलसे लोगों को वाराणसी के बीएचयू, ट्रामा सेंटर, कबीरचौरा, प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और भदोही के सूर्या ट्रामा सेंटर, जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में हर दिन एक की जान जा रही है। अब तक 18 लोगों की मौत होने से हर कोई दहल उठा है। हादसे में झुलसे पांच लोगों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के इतने दिन बाद भी जिला प्रशासन की ओर से जिम्मेदारी तय नहीं की गई। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर जहां लोग गम में डूबे हुए हैं तो वहीं जेहन में आक्रोश भी है। उपरौठ गांव में सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और तहसीलदार रामदुलार प्रजापति पहुंच गए थे। देर शाम तक उनका दाह संस्कार भोगांव गंगा घाट पर कराया गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें