जून में होगी सिपाहियों के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा

SHARE:

Constable Recruitment Exam

BNP NEWS DESK। Constable Recruitment Exam उत्‍तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही व समकक्ष के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए जून में लिखित परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।

Constable Recruitment Exam इस परीक्षा में 40 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। भर्ती बोर्ड अब आठ से 10 जून के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा कराने की योजना बना रहा है।

इनमें नागरिक पुलिस के 10,469, पीएसी व आर्म्ड पुलिस में 15,131, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में 1,341, महिला बटालियन में 2282, माउंटेड पुलिस में 71 तथा जेल वार्डर के 3385 पद शामिल हैं, जिनमें 106 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। Constable Recruitment Exam

अधिकारियों के अनुसार, पीएसी, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स और माउंटेड पुलिस के कुछ पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि महिला बटालियन के पद सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से संबंधित सभी अपडेट के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। Constable Recruitment Exam

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें