बीएनपी न्यूज डेस्क। worshiped Baba Vishwanath वाराणसी में रविवार को बूथ विजय सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। विश्वनाथ के धाम में पूजा अर्चना के बाद देश के पांच राज्यों में भाजपा की विजय की प्रार्थना की। विश्वनाथ धाम पहुंचने पर धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री का हर हर महादेव के जयघोष से स्वागत किया। नए स्वरूप में सजे स्वर्ण गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने विधि विधान से पूजा की। मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को स्वर्णमंडित करने का कार्य पूरा किया गया है। गर्भगृह के लिए दक्षिण भारत के एक स्वर्ण व्यवसायी ने सोना दान की इच्छा जतायी थी। बाबा के स्वर्ण मंडित गर्भगृह का दर्शन करेंगे। मंदिर के गर्भगृह की भीतरी और बाहरी दीवारों को स्वर्णमंडित करने के लिए 10 सदस्यीय टीम दो चरण में काम किया है।








