• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

मेरी मृत्यु तक न मैं काशी छोड़ूगा और न काशी वाले मुझे छोड़ेंगे : पीएम नरेंद्र मोदी

मेरी मृत्यु तक न मैं काशी छोड़ूगा और न काशी वाले मुझे छोड़ेंगे : पीएम नरेंद्र मोदी

BNPNEWS by BNPNEWS
February 27, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
मेरी मृत्यु तक न मैं काशी छोड़ूगा और न काशी वाले मुझे छोड़ेंगे : पीएम नरेंद्र मोदी
1.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। वाराणसी में आयोजित भाजपा बूथ विजय सम्‍मेलन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो पार्वती पतये हर हर महादेव का उद्घोष किया। काशी वालों का बनारसी अंदाज में अभिवादन किया। कहा जैसे 2014, 17 व 19 में पराक्रम दिखाया, वैसा ही अबकी भी करेंगे। काशी, अयोध्या से शुरू विकास यात्रा तभी आगे बढ़ेगी जब यूपी में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार आएगी। साथियों जिस पार्टी के पास आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की ताकत हो उसकी विजय तो सुनिश्चित ही है। हम हर बूथ भी जीतेंगे और पूरे क्षेत्र में फुल स्कोर भी करेंगे। हर कार्यकर्ता चुनाव के अंतिन दिन तक आराम नहीं करता। पार्टी जो भूमिका देती है, आप जी जान लगा देते हैं।
मुझ जैसे कार्यकर्ता को पार्टी ने बनारस भेजा, मुझे बनारस मिल गया। मैं बनारस का ही हो गया। काशी की सेवा का महादेव और मां गंगा के चरणों में बैठने का जो पुण्य लाभ मुझे मिला है मुझे पार्टी ने ही दिया है। आज काशी के डोमराजा स्वर्गीय जगदीश चौधरी की कमी भी महसूस हो रही है। उनके स्नेह से अभिभूत हो जाता था। वर्ष 2014 में जब यहां आया था तो पार्टी के कुछ लोग जानते थे लेकिन आज काशी और पूर्वांचल में जो प्यार दुलार मिल रहा है, आप कार्यकर्ताओं से ही संभव हुआ है। आपने मुझे देश की जिम्मेदारी दी है। यहां आप ही संभालते हैं। लोगों का मुझसे प्यार व भरोसा है, उसका श्रेय आप साथियों पर जाता है। आप मेरे लिए ओपन युनिवर्सिटी की तरह हैं जिससे मैं सीखता हूं।
भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए कार्य करते हैं। हम सभी के लिए हमेशा से ही व्यक्ति से ऊपर देश रहा है। हम चुनाव जीतते हैं लेकिन साथ ही लोगों का दिल भी जीतते हैं। पहले जिन घोर परिवारवादियों ने सरकार चलाई उनके साथ गुंडागर्दी व माफियावाद जुड़ा है। हमारी पहचान सेवा है। कोरोना काल में पार्टी ने सेवा ही संगठन अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने राशन, दवा पहुंचाई। रक्तदान किया। बनारस में जितने विदेशी नागरिक फंसे थे। जनता जनार्दन की सेवा का जो भाव गौरव की बात है। हम सेवा करने की सरकार में आए हैं। यह महायज्ञ है जो जीवन की अंतिम सांस तक चलती रहेगी।
महाशिवरात्रि है। इस अवसर पर हमें हर श्रद्धालु की सेवा करनी है। काशी भारत की सांस्कृतिक राजधानी रही है। पिछली सरकारों ने इस शहर को विकास से वंचित रखा। धारणा बना रखी थी कि बनारस बदहाल रहा है, बदहाल रहेगा। लेकिन बाबा की कृपा से बनारस बदल रहा है। काशी विश्वनाथ धाम भव्य थाती बन कर खड़ा है। गंगा स्वच्छ हो गई है।
लोग बनारस के विकास की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर डालते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। जब घोर परिवारवादी सरकार में थे तब जब हम प्रदेश के विकास के लिए कोई काम लेकर आते थे तो अड़ंगा लगा देते थे। पांच साल में बदलाव हुआ। स्वास्थ्य के क्षेत्र में खूब काम हुआ। 17 से पहले सरकारी-प्राइवेट मिला कर 35 मेडिकल कालेज थे अब 65 हो गई है। पहले की सरकार ने 40 हजार से कम आवास बनाए थे। हमने दस लाख से अधिक आवास बनवाए। क्या कोई मुकाबला है। जब तक उनकी सरकार थी तो गरीबों के घर बनने से रोके। बनारस में डेढ़ हजार से कम आवास बनवाए। आपके एक वोट ने उन्हें लौटा दिया। योगी जी की सरकार ने बनारस में 24 हजार से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का घर दिया। कोरोना काल में 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। गंगा की सफाई को लेकर जितना भाजपा सरकार ने किया, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। बनारस में गंगा में गिरने वाले 80 से ज्यादा नालों का पानी पहले ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। कितने काम हुए, गिनाने लगा तो कई दिन निकल जाएंगे।
काशी अविनाशी कही जाती है। काशी के लोग विश्वनाथ परियोजना को लेकर गर्व का अनुभव कर रहे थे। उस समय हमने अनुभव किया कि भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए। मैं किसी की व्यक्तिगत आलोचना पसंद नहीं करता लेकिन जब सार्वजनिक रूप से काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई तो मुझे बहुत आनंद आया। मन को सुकून मिला। मुझे लगा कि मेरे विरोधी भी देख रहे हैं कि मेरी काशी वालों की मुझ पर कितना स्नेह है। इसका अर्थ है कि मेरी मृत्यु तक न मैं काशी छोड़ूगा और न काशी वाले मुझे छोड़ेंगे। बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करते करते चला जाऊं तो इससे बड़ा सुख क्या है। उन घोर परिवारवादियों को शायद पता नहीं है, यह जिंदा शहर बनारस है। यह मुक्ति के रास्ते खोलता है।
पिछली सरकारों में अपराधी बाबा विश्वनाथ मंदिर से सोना काट कर ले गए थे। मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो गई थी। पवित्रता नष्ट करने की कोशिश होती थी। घाटों पर विस्फोट होते थे। तब सपा सरकार उनके साथ थी। काशी कोतवाल के आगे उनके आगे चलने वाली थी क्या। त्रिशूल के आगे किसी माफिया की चल सकती है क्या। कालजयी काशी देश को दिशा दे रही है। कुछ माह पहले देश को दिशा देने के लिए मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी में स्थापित हो गई है। बूथ विजय सम्मेलन से हमें संकल्प लेकर जाना है कि अपना बूथ हर हाल में जीतेंगे।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Chinese Manjha
यूपी

चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार अध्यापक का गला

December 11, 2025
SIR Varanasi
यूपी

मृतक समेत अन्य 5,93,539 मतदाताओं का नाम कटना तय

December 11, 2025
भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड
यूपी

भारत सुरक्षा परिषद के वार्षिकोत्सव समारोह में बनारस  श्री, बनारस रत्न, साहित्य भूषण अवार्ड

December 7, 2025
Next Post

अब ध्वनि प्रदूषण आपको परेशान नहीं करेगा,बन गया डिवाइस

रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सपा को देना है जवाब : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सपा को देना है जवाब : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

बलिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विकास में रोड़े अटकाते हैं घोर परिवारवादी

बलिया में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विकास में रोड़े अटकाते हैं घोर परिवारवादी

Discussion about this post

Recommended

Krittivaseshwar Mahadev Temple

काशी में खुले आसमान के नीचे है कृत्तिवासेश्वर महादेव मंदिर

Cyclone Asani : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

Cyclone Asani : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, विशाखापत्तनम बंदरगाह बंद

4 years ago
Amendment in income tax return

आयकर रिटर्न में संशोधन के लिए 31 दिसंबर तक समय

6 months ago
Murder Busted

पति-पत्‍नी के बीच मटन बनाने को लेकर हुआ विवाद और जान गई पड़ोसी की

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?