39 जीटीसी में दिखा तेंदुआ, सर्च आपरेशन जारी

SHARE:

Leopard in Varanasi

BNP NEWS DESK।  Leopard in Varanasi वाराणसी में सेंट मेरिज स्कूल परिसर में पिछले गुरुवार को भोर में दिखा तेंदुआ रव‍िवार की रात 39 जीटीसी क्षेत्र में देखा गया। इसके साथ ही जवान अलर्ट हो गए हैं। साथ ही सूचना पर वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। तेंदुआ के पैर का निशान देखने के साथ परिसर में संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। शनिवार की रात के साथ रविवार को दिनभर संयुक्त टीम परिसर में तेंदुआ की तलाश करती रही।

Leopard in Varanasi  वहीं, गोरखपुर के वन्य जीव प्रभाग से एक्सपर्ट की भी टीम भी बनारस पहुंच गई है। तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से छावनी क्षेत्र, फुलवरिया और आसपास क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। डर के मारे लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। वहीं, वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। चार दिन से बीच शहर में तेंदुआ दिखाई दे रहा है और वन विभाग की टीम इधर-उधर की बातें कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद भी तेजी नहीं

सेंट मेरिज स्कूल परिसर में गत गुरुवार की भोर में सुरक्षा कर्मी राजेंद्र कुमार को तेंदुआ दिखाई पड़ा था। वह अपने को सुरक्षित करते हुए स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। वन विभाग की टीम स्कूल परिसर का निरीक्षण करने के साथ छावनी बोर्ड की टीम के साथ सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर (त्रिनेत्र) में देखा तो तेंदुआ सेंट मेरिज स्कूल में शारदा ट्रेनिंग सेंटर से अंदर जाता दिखाई पड़ रहा है।

तेंदुआ दिखने के बाद भी संयुक्त टीम छिपाने में लगी रही। पूछने पर वन विभाग की टीम बार-बार यही कहती रही कि तेंदुआ नहीं, बल्कि वन बिलार है। वन विभाग की टीम दावा करती रही कि तेंदुआ आया भी होगा तो रात में शहर से बाहर चला गया होगा।

छावनी बोर्ड के अभियंता सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता है या उसे बाहर जाने की पुष्टि नहीं होती है तो निगरानी जारी रहेगी। वाराणसी रेंज के रेंजर मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वह अवकाश पर हैं। जब इस संबंध में डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन बंद रहा। Leopard in Varanasi

अपने बच्चों को नहीं भेज रहे हैं खेलने के लिए

पिछले चार दिनों से तेंदुआ घनी आबादी के बीच शहर में है। संयोग है कि अभी तक किसी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है, फिर भी वन कर्मी बेफ्रिक बने हुए हैं। यदि किसी के साथ कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? डर के मारे लोग अपने घरों के बाहर या छत पर सोना बंद कर दिए हैं। घरों का दरवाजा बंद करने के साथ बच्चों को बाहर खेलने तक नहीं भेज रहे हैं।

तीनों टीमों पर सवाल

वाराणसी रेंज के रेंजर मोहम्मद इब्राहिम, काशी रेंज के रेंजर संजय कुमार और सारनाथ रेंज के रेंजर रवींद्र यादव के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं। टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर तेंदुआ नहीं होने का दावा कर रही हैं, लेकिन सेंट मेरिज स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और 39 जीटीसी में दिखने के बाद टीम पर सवाल उठाना गलत नहीं होगा। Leopard in Varanasi

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather