BNP NEWS DESK। Murder of Husband मेरठ में मुस्कान ने इसी साल मार्च में प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ को काटकर नीले ड्रम में डाल दिया था। कुछ इसी तरह की दिल दहला देने वाली वारदात संभल के चंदौसी में भी सामने आई है। यहां रूबी ने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल का उसी बेदर्दी के साथ कत्ल किया। पहले हथौड़े व राड से वार कर उसकी जान ली।
Murder of Husband किराये पर लाए ग्राइंडर से शव के टुकड़े-टुकड़े किए। सिर धड़ से अलग किया, फिर हाथ और पैर काटे थे। इसके बाद धड़ का बचा हिस्सा बैग में भरकर संभल के ही नाले में फेंक दिया।
वहीं, सिर समेत बाकी अंगों को राजघाट गंगा में बहा दिया। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देकर पत्नी ने थाने में पति की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी।
खौफनाक वारदात संभल में 18 नवंबर को रूबी और गौरव ने तब अंजाम दिया, जब राहुल ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उस समय राहुल ने गौरव व रूबी को पीटने के बाद नग्नावस्था में घुमाकर बदनाम करने की धमकी दी थी। सोमवार को संभल में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया तो दोनों ने वारदात कबूल की। Murder of Husband
















Discussion about this post