सितंबर में दोबारा होगी यूजीसी नेट जून-2026 की परीक्षा

SHARE:

ugc net

BNP NEWS DESK।   ugc net केंद्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा सितंबर माह में दोबारा कराई जाएगी। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से पेश हुए सालिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने कहा कि तीन प्रश्नपत्रों में कुछ गलतियों की शिकायतों को देखते हुए अंग्रेजी और कामर्स के पेपर नौ सितंबर को होंगे, जबकि सोशियोलाजी का पेपर 10 सितंबर को होगा। एसजी ने कहा कि याचिका में अब कुछ नहीं बचा है क्योंकि अधिकारियों ने परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है।

एसजी के बयान को रिकार्ड पर लेते हुए पीठ ने कहा कि ऐसे में जब परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है, तो याचिका का निपटारा किया जाता है।
याचिकाकर्ता उम्मीदवार अमन सिंह ने 30 जून को सोशियोलाजी का पेपर दिया था और पेपर लीक के आरोपों के बाद स्वतंत्र जांच और दोबारा परीक्षा होने तक नतीजे घोषित करने पर रोक लगाने की मांग की थी। ugc net

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather