BNP NEWS DESK। Baba Vishwanath काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ को विवाह के पूर्व लगने वाली हल्दी इस बार महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव के धाम से आएगी। इस हल्दी को लेकर बाबा की ससुराल के धाम सारंगनाथ (सारनाथ) महादेव के महंत, पुजारी तथा बांसफाटक स्थित धर्मनिवास से श्रीयंत्र पीठ बड़ी शीतला माता के धाम से श्रीमहंत शिवप्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज के नेतृत्व में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पूर्व महंत स्व. डा. कुलपति तिवारी के आवास पर पहुंचेंगे।
वहां 13 फरवरी को बाबा की सायं पूर्व महंत परिवार, शिव बरात समिति व काशी की सौभाग्यवती महिलाएं बाबा को हल्दी-उबटन लगाएंगी। रस्म से जुड़े मंगल गीत गाएंगी और इसी के साथ महाशिवरात्रि को होने वाले बाबा विश्वनाथ के विवाहोत्सव के मांगलिक विधान आरंभ हो जाएंगे।
Baba Vishwanath देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि के अवसर शिव विवाह से पूर्व बाबा विश्वनाथ को सगुन की हल्दी तैयारियां शुरू हो गई हैं। लगभग 350 से अधिक व पुरानी लोकपरंपरा के अनुसार इस बार 13 फरवरी को सायंकाल टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक सगुन की हल्दी लगाई जाएगी।
महंत आवास पर होने वाले आयोजन से संबंधित शिवांजलि के संयोजक संजीव रत्न मिश्र ने बताया बाबा को सगुन की हल्दी चढाए जाने से पूर्व टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
परिवार की संरक्षक मोहिनी देवी के सानिध्य में अंकशास्त्री पं. वाचस्पति तिवारी के नेतृत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों के साथ बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का विशेष पूजन किया जाएगा। पूजन के उपरांत बाबा का परंपरागत एवं भव्य शृंगार किया जाएगा, जिसमें काशी की पारंपरिक धार्मिक शैली की झलक देखने को मिलेगी। सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता मंदिर के उपमहंत अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) ने बताया कि काशी की लोकपरंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष काशीवासीयों द्वारा बाबा के सगुन का दायित्व निभाया जाता है। Baba Vishwanath
















Discussion about this post