एलकेजी की छात्रा को अगवा कर कुएं में फेंकने वाले को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

SHARE:

police encounter

BNP NEWS DESK। police encounter  स्कूल से सोमवार को सुबह घर लौट रही एलकेजी की छह वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद हत्या की कोशिश की गई। गांव का रहने वाला युवक बच्ची को जबरन उठाकर साइकिल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले गया और छित्तमपुर गांव में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गया।

police encounter  एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर आरोपित की गिरफ्तारी शंकरपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस की जवाबी की कार्रवाई में गोली उसके पैर में जा लगी। उसे घायलावस्था में चौबेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कौवापुर निवासी बच्ची रोज की तरह सुबह 11 बजे स्कूल से अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही ताज मोहम्मद उर्फ पतालू उसे साइकिल पर बैठाकर उल्टी दिशा में भाग निकला। सहेली ने तुरंत घर पहुंचकर परिवार वालों को बताया।

परिवार के लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। पड़ोस के छित्तमपुर गांव में रेलवे लाइन के पास स्थित सूखे कुएं से बच्ची की चीख सुनाई दी। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला और नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्ची के सिर में चोट लगी थी।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित ताज मोहम्मद बच्ची को साइकिल से ले जाते हुए दिखाई दिया। स्वजन के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। police encounter

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नगद रुपये बरामद किए हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें