पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म Daayra की कमाई उड़ा देगी होश

SHARE:

Film Daayra

BNP NEWS DESK। Film Daayra करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर क्राइम थ्रिलर दायरा ने 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। वहीं थिएटर्स में पहले से ही हनुमान अंश और मिर्जापुर का कब्जा है।

इस बीच आइए जानते हैं करीना कपूर की फिल्म ने कितनी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है।

 

करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

 

Film Daayra  करीना कपूर (Kareena Kapoor) सिंघम अगेन और द क्रू के दो साल बाद थिएटर्स में लौटी हैं। क्राइम थ्रिलर में उन्होंने SIT की तरफ से डीसीपी का किरदार निभाया है। सैकनिल्क के मुताबिक, दायरा (Daayra) ने 2,283 शोज के साथ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

हालांकि फिल्म को कम शोज मिले लेकिन फिर भी पहले दिन की कमाई दायरा की उम्मीद के मुताबिक कम ही रही है। फिलहाल फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 0.90 करोड़ रुपये हुआ है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये हुआ है।

बॉक्स ऑफिस पर है तगड़ी टक्कर

इस वक्त बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हनुमान अंश, मिर्जापुर जैसी फिल्में पहले से ही कब्जा जमाए हुए है। वहीं दायरा के साथ प्रीति जिंटा की वाइब भी रिलीज हुई है। इस वजह से फिल्म को शोज भी कम मिले। वहीं क्रिटीक्स और दर्शकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

‘दायरा’ के बारे में

‘दायरा’ (Daayra) को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, क्राइम थ्रिलर में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने लीड रोल प्ले किया है। करीना ने फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाया है वहीं सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का। Film Daayra

क्या है दायरा की कहानी?

फिल्म की कहानी एक 24 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले के इर्द गिर्द घूमती है। जिसके अपराधियों को कुछ दिनों में गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन पीड़िता और उसकी फैमिली को पूरी तरह न्याय दिलाने के लिए डीसीपी रमन कुमार और उनकी टीम आगे की कार्रवाई भी जारी रखते हैं और चारों अपराधियों का एनकाउंटर कर देते हैं।
यह एनकाउंटर वाजिब था या जानबूझकर किया गया था इसकी जांच के लिए एक SIT गठित की जाती है जिसे डीसीपी अजूनी कोहली (करीना) लीड करती हैं। कहानी न्याय और कानून व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाती है और सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सालों बाद मिला न्याय, सही होता है? Film Daayra

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें