बीएचयू में जाति पूछ कर छात्र को जड़ा तमाचा

SHARE:

BNP NEWS DESK।  BHU काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परस्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र को क्लास में सबके सामने जाति पूछ कर समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने बुधवार को तमाचा जड़ दिया।आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

BHU पीड़ित प्रशांत ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय मुख्य आरक्षाधिकारी को घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया किया बुधवार को 11.45 बजे क्लास करने विभाग में गया था।
इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और कोर्स के बारे में पूछा, जिसे बताने के बाद नाराज हिमांशु नाराज हो उठा। कुछ पल रुकने के बाद हिमांशु ने कोर्स के बारे में पूछा और अचानक भड़कते हुए गालियां दी और कई थप्पड़ जड़ दिए।

आरोप है कि प्रशांत को मनुवादी की संज्ञा दी। विवाद का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्रशांत ने अपने साथ हुई ज्यादती को रैगिंग की संज्ञा दी। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। BHU

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें