• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत

BNPNEWS by BNPNEWS
January 22, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 19वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में भाटिया अस्पताल के सामने स्थित ‘सचिनम हाइट्स’ इमारत में सुबह करीब सात बजे आग लगी। उस समय इसमें रहने वाले कई लोग सो रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि आस-पास के अस्पतालों ने घायलों को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण ‘अधिक मौतें’ हुईं। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 19वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 29 को घायल अवस्था में आसपास के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। जबकि कई अन्य लोगों ने घुटन जैसी स्वास्थ्य परेशानियों की शिकायत की।’

अधिकारी ने बताया गया कि बीएमसी संचालित नायर अस्पताल ले जाए गए सात में से पांच घायलों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल की मौत कस्तूरबा अस्पताल में हुई। अधिकारी ने कहा कि 17 घायलों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से पांच को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शेष 12 में से तीन की हालत नाजुक है तथा उनका इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को मसीना अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। दूसरे को वोक्हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और मरीज को एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे छुट्टी दे गई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां और पानी के सात टैंकर घटनास्थल पर पहुंचे। इस आग को तीसरे स्तर की (भीषण) आग बताया गया है। आग पर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर काबू पा लिया गया।
एक अन्य अधिकारी ने कहा, ’19वीं मंजिल पर आग लगने के तुरंत बाद, निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर की ओर भागने लगे। प्रत्येक मंजिल पर कम से कम छह फ्लैट हैं। आग ने तल को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ निवासी वहां फंस गए।’
उन्होंने कहा कि कुछ निवासियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। आग लगने के समय इमारत के कई निवासी सो रहे थे।
उन्होंने कहा कि आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं यह जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं कि आस-पास के अस्पतालों ने घायलों को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप अधिक मौतें हुईं। यदि यह सत्य है, तो बीएमसी और राज्य प्रशासन को इन मौतों के लिये जवाबदेही तय करनी चाहिए और उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।’

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Jayant Narlikar
राष्ट्रीय

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
Next Post
ipl 2025

आईपीएल नीलामी 2022 : 1,200 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया 

12 से 18 साल के बच्‍चों को लगाई जाएगी कोविड रोधी वैक्‍सीन, ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की मंजूरी

कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण, बीएचयू के अध्ययन से और मजबूत हुई अवधारणा

गोवा विधानसभा चुनाव : दल बदल से जूझती कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

गोवा विधानसभा चुनाव : दल बदल से जूझती कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

Discussion about this post

Recommended

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षान्त समारोह : विद्यार्थियों को कौशल और ज्ञान की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षान्त समारोह : विद्यार्थियों को कौशल और ज्ञान की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए

3 years ago
ग्लोबल स्ट्रैट व्यू की रिपोर्ट : चीन के कर्ज के जाल में न फंसें देश

ग्लोबल स्ट्रैट व्यू की रिपोर्ट : चीन के कर्ज के जाल में न फंसें देश

3 years ago
Tech ज्ञान – WhatsApp की सबसे शानदार ट्रिक्स, पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगी चैटिंग, जनिए जरूरी जानकारी

Tech ज्ञान – WhatsApp की सबसे शानदार ट्रिक्स, पहले से ज्यादा मजेदार हो जाएगी चैटिंग, जनिए जरूरी जानकारी

3 years ago
राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जा सकते हैं सौरव गांगुली या उनकी पत्नी डोना

3 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

Trending

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

by BNPNEWS
May 20, 2025
0

BNP NEWS DESK। Geeta Samota सीआइएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर इतिहास रच...

Geeta Samota

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Sharmila Tagore, Simi Grewal

कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

May 20, 2025
Jayant Narlikar

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
open chess tournament

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?