गंगा किनारे के 13 वार्डों में नई सीवर लाइन ब‍िछेगी

SHARE:

Sewer Line

BNP NEWS DESK।  Sewer Line नगर निगम वाराणसी की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। इस क्रम में शहर के 18 पुराने वार्डों में सीवर की नई पाइप लाइन बिछाने की तैयारी है। ‘अमृत-2.0’ योजना के तहत शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है।

Sewer Line प्रथम चरण में 18 में से 13 वार्डों में 529.39 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। इसकी पहली किस्त के रूप में 97.29 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के साथ हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ने पर जोर दिया गया है ताकि योजना का वास्तविक लाभ जनता को मिल सके। हाउस कनेक्शन भी शामिल होने से बाद में फिर से गलियों को खोदना नहीं पड़ेगा।

महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में इसी सप्ताह नगर निगम सभागार में हुई कार्यकारिणी की बैठक में 13 वार्डों में यथाशीघ्र सीवर लाइन का कार्य शुरू करने की हरी झंडी मिल गई। ऐसे में गंगा तटीय और घनी आबादी वाले इन वार्डों में सीवर नेटवर्क को जल्द ही पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा।  Sewer Line

इससे लाखों परिवारों को सालों पुरानी गंदगी और चोक सीवर की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बड़ी आबादी को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। इसमें शिवाला, नगवा, भदैनी, जंगमबाड़ी और बंगाली टोला जैसे वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा हुकुलगंज, नई बस्ती, शिवपुरवां, तुलसीपुर, बिरदोपुर, काजीपुरा, प्रहलाद घाट और कीर्तिविशेश्वर वार्डों में भी सीवर नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा।

-166.22 करोड़ रुपये की लागत से शिवाला, नगवा, भदैनी, जंगमबाड़ी, बंगाली टोला वार्ड ।
-119.35 करोड़ रुपये से हुकुलगंज व नई बस्ती
-184.87 करोड़ रुपये से शिवपुरवां, तुलसीपुर, बिरदोपुर, काजीपुरा में
-58.94 करोड़ रुपये की लागत से प्रहलाद घाट व कीर्तिविशेश्वर वार्ड में। Sewer Line

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें