मंदाकिनी नदी में भीषण बाढ़, जलस्तर ने 23 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

SHARE:

Mandakini river

 BNP NEWS DESK।  Mandakini river मंदाकिनी नदी में रामघाट पर खतरे का निशान 126.500 मीटर पर है। दीन दयाल शोध संस्थान परिसर, सियाराम कुटीर, तुलसी पीठ समेत प्रमुख मठ-मंदिरों व तटवर्ती दुकानों-घरों के आसपास जलभराव है। चित्रकूट-सतना मार्ग बंद हो गया है। हनुमानधारा मार्ग के पुल में पानी छूने से लोगों का आवागमन रोक दिया गया है।

 

झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कर्वी स्थित पुल पर भी पानी छूने लगा है। बाढ़ देखने पहुंचे लोगों को पुलिस हटा रही है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

 

सिर्फ पैदल और छोटे वाहन अभी निकल रहे हैं। पानी और बढ़ने पर इन्हें भी रोका जा सकता है। पुल की तलहटी से पानी टकरा रहा है। इसे देखते हुए यातायात के छह सिपाही पुल के दोनों ओर तैनात किए गए हैं, जो वाहनों को एक-एक कर धीमी गति से निकलवा रहे हैं। कई रोडवेज बसों को रोक दिया गया है।

 

मध्य प्रदेश क्षेत्र के नयागांव हनुमानधारा मार्ग के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। रेलिंग का कुछ हिस्सा भी टूट गया है। Mandakini river

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें