करवा चौथ पर पतियों को बेहोश कर जेवर ले भागीं 12 लुटेरी दुल्हन

SHARE:

Robber Bride

BNP NEWS DESK।  Robber Bride  लुटेरी दुल्हनों ने शादी की खुशी मना रहे 12 परिवारों को गहरा सदमा दिया है। तीन दिन पूर्व शादी के बाद करवाचौथ की रात दुल्हनें पतियों समेत परिवार को बेहोश कर जेवर लेकर फरार हो गईं। पीड़ित परिवारों ने बिचौलिए से संपर्क किया तो वे भी गायब थे।
फरार महिलाएं बिहार की बताई जा रही हैं। पीड़ित चार परिवार शनिवार को पूर्व महापौर शकुंतला भारती से मिले और घटनाक्रम के बारे में बताया। आठ परिवार दुल्हनों की तलाश में जुटे हैं। सभी को लेकर पूर्व माहपौर पुलिस से शिकायत कराएंगीं।

Robber Bride  अलीगढ़ निवासी सचिन के माध्यम से ये परिवार बिचौलिए से मिले थे। सभी लड़कियां भी उसी के घर में रुकी थीं। पूर्व महापौर शकुंतला भारती के अनुसार, वीर सिंह ने बताया कि बिचौलिए सचिन ने उनके बेटे प्रेमवीर का विवाह मनीषा नाम की लड़की से तय कराया।

आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश के गांव मंगरावा का पता

करवाचौथ वाले दिन हाथरस में कोर्ट मैरिज की थी। लड़की की बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने। उनके आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश के गांव मंगरावा का पता दर्ज है।

शादी के दिन ही करवाचौथ होने पर विधि विधान से कार्यक्रम हुआ। त्योहार के चलते नई बहू ने कान में सोने की बाली, मंगलसूत्र, तोड़ियां व अन्य आभूषण पहने थे। पूजन के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर सोने चले गए। सुबह उठे तो मनीषा गायब थी।

खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया

मनीषा ने परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इससे पति व स्वजन बेहोश हो गए।  Robber Bride

निहाल शर्मा के बेटे प्रतीक शर्मा का विवाह नौ अक्टूबर को बिहार की शोभा से हुआ था। लड़की वालों ने आनलाइन 1.20 लाख रुपये लिए थे। जेवर पहनकर सोई शोभा भी सुबह घर पर नहीं मिली। इसी बिचौलिए के जरिए कालू और सुंदर का भी विवाह हुआ। दोनों परिवारों से भी बिचौलिए ने एक-एक लाख रुपये लिए।

आनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान जिस युवक के खाते में धनराशि गई है, वह मुस्लिम बताया जा रहा है। आठ और परिवारों के साथ भी ऐसा ही हुआ। लोकलाज के चलते लोग सामने आना नहीं चाहते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather