BNP NEWS DESK। UP Board Exam यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन के लिए शासन ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के दौरान अब किसी भी परीक्षार्थी के जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। यह भी बताया गया है कि परीक्षा अवधि में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षकों को क्या करना है और क्या नहीं करना है। इसके अलावा सभी को उनके कार्य दायित्व बताए गए हैं।
UP Board Exam इस संदर्भ में बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जिलाधिकारी व एसएसपी/एसपी से समन्वय करके परीक्षा ड्यूटी के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं। जारी निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा अवधि में किसी भी व्यक्ति को फोटोग्राफी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के विषय में मीडिया को ब्रीफिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना है।
सीटिंग प्लान को चेक करना जरूरी है तथा 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से चेक करना है। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम के डबल लाक अलमारी में रखवाने की जिम्मेदारी भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की होगी। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों के लिए भी क्या करें क्या ना करें के रूप में जानकारी जारी की गई है। UP Board Exam
थानाध्यक्ष के पास रहेगी अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के अलमारी की चाबी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर शासन से निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में डबल लाक युक्त चार अलमारियों की व्यवस्था इस बार भी अनिवार्य है। प्रत्येक केंद्र पर यूपी बोर्ड प्रश्नपत्रों का एक अतिरिक्त सेट भेजेगा।
यह प्रश्नपत्र जिस अलमारी में रखे जाएंगे, उसकी एक चाबी थानाध्यक्ष या उनके द्वारा नामित सब इंस्पेक्टर के पास रहेगी। प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के निर्देश मुख्य सचिव की ओर से अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने दिए हैं।
इस अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजे हैं।
मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी की निगरानी में पुलिस बल के साथ कराया जाएगा।
सभी 8033 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी से भी की जाएगी। स्ट्रांग रूम की डबल लाक युक्त चारों अलमारियों में से पहली, दूसरी एवं तीसरी अलमारियों की पहली चाबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा दूसरे लाक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। UP Board Exam
















Discussion about this post