वाराणसी में अब भवन स्वामियों को मिलेंगे चार प्रकार के कूड़ेदान

SHARE:

Varanasi Municipal Corporation

BNP NEWS DESK। Varanasi Municipal Corporation वाराणसी नगर निगम ने अब प्रत्येक वार्ड में चार अलग-अलग श्रेणियों के डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर वितरित करने का निर्णय लिया है जिससे शत-प्रतिशत कूड़े का पृथक्कीकरण सोर्स सेग्रिगेशन किया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम का सोर्स सेग्रिगेशन यानी घर से ही कचरा अलग-अलग होकर निकालने का लक्ष्य है। इसके लिए जागरूकता स्टिकर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं।

Varanasi Municipal Corporation  अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने स्वास्थ्य विभाग से प्रत्येक वार्ड के लिए चार रंगों के कूड़ेदान बिन्स जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अभियान के पहले चरण में प्रत्येक वार्ड के कम से कम 30 ऐसे भवन स्वामियों को चिह्नित करने जो शत-प्रतिशत कूड़ा पृथक्करण का पालन कर रहे हैं या इसके लिए तत्पर हैं।

इन नागरिकों को माडल के रूप में डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर दिए भी जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि कूड़ा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  Varanasi Municipal Corporation

सभी मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह डस्टबिन वितरण और स्टिकर चिपकाने की फोटो साक्ष्य के साथ रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए वाट्सएप ग्रुप और निर्धारित प्रारूप का उपयोग किया जा रहा है।

स्वच्छता के नियमों का पाठ पढ़ाया जाए

स्वास्थ्य अधिकारी नियम का पालन करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करें और जो सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें स्वच्छता के नियमों का पाठ पढ़ाया जाए।
– हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त  Varanasi Municipal Corporation

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें