BNP NEWS DESK। Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने गुरुवार को पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा।
Nitish Kumar अब नीतीश कुमार तो राज्यसभा जाएंगे, लेकिन बिहार में चर्चा नए सीएम को लेकर हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि नया सीएम बीजेपी से होगा, लेकिन कौन होगा, यह अभी फाइनल नहीं है।
नए सीएम को लेकर छिड़ी चर्चा
नए सीएम को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। बीजेपी के सीनियर लीडर गिरिराज सिंह ने साफ कह दिया है कि नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नया सीएम नीतीश कुमार की मर्जी से ही बनेगा।
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि 3 साल पहले भी नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की पेशकश की थी, लेकिन तब बात नहीं बनी थी। वहीं, अब वह राज्यसभा जा रहे हैं और यह पूरी तरह से उनका अपना निर्णय है। Nitish Kumar
बता दें कि मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे ऊपर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम है। वह तारापुर सीट से बीजेपी के विधायक हैं। मार्च 2023 में भाजपा ने उन्हें संजय जायसवाल की जगह बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। पार्टी ने विशेष रूप से कोइरी/कुशवाहा समाज के बीच अपनी पैठ मजबूत करने और ओबीसी आधार को विस्तार देने के लिए उन्हें चुना था।
सीएम की रेस में दूसरा नाम नित्यानंद राय का है। साल 2000 से लेकर सांसद चुने जाने तक, वह लगातार हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने जाते रहे। उन्होंने बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है, जहां उन्होंने पार्टी के आधार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। Nitish Kumar
रेस में तीसरा नाम है दिलीप जायसवाल का। जायसवाल 22 से अधिक वर्षों तक बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही, वह राज्य की नितीश कुमार सरकार में मंत्री पद पर भी आसीन रह चुके हैं।
नीतीश कुमार ने बताया- क्यों जा रहे राज्यसभा?
नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, ”संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।’ Nitish Kumar
















Discussion about this post