आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर देंगे पक्की नौकरी : अखिलेश यादव

SHARE:

Akhilesh Yadav

 BNP NEWS DESK।  Akhilesh Yadav सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाया है। कहा कि सरकार अपने अंतिम समय में आंगनबाड़ी व अन्य सेवाओं से जुड़े मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर रही है। इसका मतलब उससे हर वर्ग नाराज है। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार में आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म होगी और पक्की नौकरी मिलेगी। लखीमपुर खीरी को अलग घोषणा पत्र बनाने और सरकार बनने पर 24 से 28 घंटे के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान कराने की भी घोषणा की। दावा करते हुए कहा कि यूपी में चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा हार मान लेगी।

 

सरकार बनने पर 48 घंटे में गन्ना किसानों के भुगतान की भी घोषणा

Akhilesh Yadav पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि बुलंदशहर में लोगों से मिलने, जिले का घोषणापत्र बनाने और पत्रकारों से बात करने का उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन प्रशासन ने हेलीपैड पर जलभराव का बहाना बनाकर अनुमति नहीं दी।

उन्होंने हेलीपैड का वीडियो भी दिखाया, जिसमें जलभराव नहीं था। बिना नाम लिए भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावडे पर तंज करते हुए कहा कि एआई के जमाने में टीआई आए हैं। मुंबई से कोई तिजोरी लेकर आया है, उसे भरने के लिए। ईवीएम के प्रश्न पर कहा कि हम इसके खिलाफ हैं, भले ही 80 की 80 लोकसभा सीटें जीत जाएं। Akhilesh Yadav

आकाश के निष्कासन को बताया अंदरूनी मामला

ईवीएम से जीतकर ही उसको हटाएंगे। आकाश आनंद के प्रश्न पर कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला है, दूसरे दल के लोग इस पर कुछ नहीं कह सकते। आकाश को सपा में लेने के सवाल मीडियाकर्मी से ही कहा कि अगर तुम उनको लेकर आओगे तो ले लेंगे। वहीं आकाश के अंकल वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि ‘अंकल’ शब्द कोई भी रिश्ता हो सकता है। चाचा, ताऊ, मौसा या फूफा, लेकिन किसी ने फूफा पर सवाल नहीं पूछा, सवाल सिर्फ फूफा का ही पूछा जा रहा है।

 

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डीआई और सूचना विभाग द्वारा विपक्ष के खिलाफ चलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार के लिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट को स्वयं ध्यान देना चाहिए। साथ ही सूचना विभाग में महिला के शोषण को लेकर डीआई पर जो आरोप लगा है, उस पर महिला आयोग भी स्वतः संज्ञान ध्यान देकर जांच कराए। सपा प्रमुख ने कहा कि सहारनपुर में 12 घंटे में मस्जिद गिरा दी गई। Akhilesh Yadav

 

भाजपा सरकार संदेश देने के लिए अन्याय कर रही है। दिल्ली में एक इमारत गिर गई, छात्रों की जान चली गई। इस तरह लखनऊ में सबसे ज्यादा इवैध इमारतें भाजपाइयों की हैं। उन्होंने बड़ी मूंछें रखने वाले ललितपुर के पार्टी कार्यकर्ता जगदीश यादव को सम्मानित किया। एक दिन पहले ही उन्होंने मैनपुरी के सीओ द्वारा मूंछों पर ताव देने को लेकर तंज किया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें