BNP NEWS DESK। crime news प्रेमी संग मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या को हार्ट अटैक बताने वाली आरोपित पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है। महिला तीन बच्चों की मां है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर हार्ट अटैक से मौत होना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आरोपितों की करतूत पुलिस के सामने आ गई।
crime news बुलंदशहर निवासी 33 वर्षीय विजय की शादी करीब 15 वर्ष पहले राखी के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पूर्व में विजय व उसकी पत्नी राखी नौवा कूलर फैक्ट्री में काम करते थे। चार वर्ष पहले 31 वर्षीय गुरदीप निवासी विचपरिया पिसावा, जनपद सीतापुर भी इसी फैक्ट्री में काम करता था। उसकी विजय से पहचान हो गई।
विजय का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।
इसी दौरान उसकी राखी से नजदीकी हो गई। करीब दो साल पहले राखी एक बच्चे को लेकर गुरुदीप के साथ चली गई थी। इसके बाद विजय भी फैक्ट्री में काम छोड़ अन्य बच्चों को लेकर गांव चला गया था। करीब एक वर्ष पहले विजय व उसके स्वजन राखी को समझा-बुझाकर वापस घर लाए थे।
तब से विजय पत्नी व बच्चों के साथ गांव में ही रह रहा था। पुलिस का कहना है कि 15 दिन पहले ही पत्नी आर्थिक तंगी का हवाला होने के चलते काम करने की बात बोल कर अपने पति व बच्चों को ग्रेटर नोएडा ले आई। दोनों फिर उसी फैक्ट्री में काम करने लगे। सोमवार सुबह करीब चार बजे राखी ने पुलिस को सूचना दी कि पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। पुलिस को जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों व शव पर मिले निशानों से शक हुआ। crime news
इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो प्रेमी के साथ दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का अपराध स्वीकार किया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपित पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी को देख भड़का था पति
पुलिस जांच में सामने आया कि स्वजन के समझाने पर वापस लौटी राखी का पति से विवाद जारी था। घटना की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद राखी ने रविवार रात फोन कर गुरदीप को घर बुलाया। उसे देख कर विजय भड़क गया। आरोपितों ने किसी तरह विजय को शांत किया। इसके बाद दोनों ने शराब पी। नशे में होने के बाद विजय सो गया। तब दोनों ने घटना अंजाम दिया। मौत को हार्ट अटैक बताकर बचने का प्रयास किया। crime news
















Discussion about this post