मोनालिसा मामले में मप्र पुलिस ने शुरू की जांच

SHARE:

Monalisa Case

 BNP NEWS DESK। Monalisa Case प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की फरमान खान से शादी को लेकर सुनियोजित लव जिहाद की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खरगोन पुलिस ने मोनालिसा के पिता के बयान दर्ज किए।

Monalisa Case  एसडीओपी श्वेता शुक्ला के समक्ष अपने बयान में मोनालिसा के पिता ने कहा कि यह सुनियोजित लव जिहाद का मामला है। केरल जाने के बाद से उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा नाबालिग है। इसकी जांच की जाए तो यह साबित हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरमान खान मोनालिसा को फिल्म में काम के बहाने केरल ले गया और वहां धोखे से शादी कर ली। मुझे वहां से भगा दिया। फरमान ने बार-बार यह कहा था कि केरल में डांस और एक्टिंग की अच्छी व्यवस्था है और वहां की लोकेशन भी बहुत बढ़िया है। आप दोनों एक बार चलकर देख लो, यदि ठीक नहीं लगे तो वापस चले जाना। उसकी इन बातों में हम बाप-बेटी फंस गए।

एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मोनालिसा के पिता ने पुलिस से मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस ने एसडीओपी कार्यालय में बयान देने के लिए उन्हें बुलाया था।

वहीं, भाजपा नेताओं का आरोप है कि लव जिहाद की सोची-समझी रणनीति के तहत मोनालिसा को फंसाया गया है। शादी में केरल के मंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भी शामिल हुए।
इसका मतलब है कि केरल सरकार के संरक्षण मे जबरन शादी कराई गई है। एक ही दिन में मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी हो गया। मामले की गहराई से जांच हो तो बड़ा गिरोह शामिल निकलेगा।

मोनालिसा के स्वजन द्वारा शिकायती पत्र मिलने पर बयान दर्ज किए गए हैं। लड़की के नाबालिग होने के संबंध में उम्र से संबंधित दस्तावेज नगर परिषद महेश्वर और आंगनबाड़ी केंद्र से मांगें हैं। जांच के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी। Monalisa Case

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें