श्रम कानूनों में संशोधन के बाद ट्रेड यूनियन के सामने चुनौतियां ज्‍यादा

SHARE:

trade unions

BNP NEWS DESK ! trade unions वाराणसी डिवीजन इन्श्योरेंस इम्प्लाइज एसोशिएशन का 56 वां दो दिवसीय महाधिवेशन 30 सितंबर 2023 को एलआईसी के मंडल कार्यालय में प्रारंभ हुआ. दो दिनों तक चलने वाले इस अधिवेशन का उद्घाटन नार्थ सेन्ट्रल जोन इनश्योरेंस इम्प्लाइज एसोशिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा और महामंत्री साथी राजीव निगम ने किया.

trade unions उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महामंत्री राजीव निगम ने कहा कि आईपीओ आने के बाद एलआईसी के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं. सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि इतनी मजबूत संस्था का आईपीओ आज बाजार में संघर्ष कर रहा है.

पूर्वांचल के 8 जिलों से आये प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए साथी निगम ने कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन के बाद ट्रेड यूनियन के सामने चुनौतियां और अधिक बड़ी हो गयी है. अब हमें और अधिक संघर्ष की आवश्यकता है और यह संघर्ष एकजुटता से ही संभव है.

एआईआईईए के नेतृत्व द्वारा इतिहास में किये गए संघर्ष और त्याग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा आनेवाला संघर्ष ही उनके संघर्षो को सार्थक करेगा. युवा साथियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एलआईसी और संगठन दोनों की जिम्मेदारी आपके कंधे पर है..उन्होंने मंच से आवाह्न किया पुरानी पेंशन के मुद्दे पर संघर्ष के लिए तैयार रहें

. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वीडीआईईए अध्यक्ष नारायण चटर्जी ने की और सभा का संचालन महामंत्री बिनोद श्रीवास्तव ने किया. अगले दो दिनों में उपस्थित प्रतिनिधि एलआईसी के बेहतरी और कर्मचारी हितों से संबंधित मुद्दे पर गहन चर्चा करेंगे तथा पॉलिसीधारक के हितों की रक्षा के लिए और क्या उपाय किये जायें इसपर मंथन करेंगे

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें