• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home मौसम रिपोर्ट

कभी चुस्ती, कभी सुस्ती के बावजूद सामान्य वर्षा के साथ विदा हुआ मानसून

इस साल मानसून सीजन में दर्ज की गई 94.4 प्रतिशत वर्षा

BNPNEWS by BNPNEWS
September 30, 2023
in मौसम रिपोर्ट
Reading Time: 1 min read
0
UP weather

यूपी के 30 से अधिक जिलों में गुरुवार को होगी भारी बारिश

857
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। monsoon 2023 मानसून की विदाई हो चुकी है। चार महीने के दौरान कभी यह काफी सक्रिय रहा और खूब बारिश हुई तो इतना सुस्त पड़ गया तो इस साल के अगस्त महीने को 1901 के बाद सबसे सूखा अगस्त बन बना दिया। लेकिन कुल मिलाकर इस बार देश में मानसून सीजन में सामान्य वर्षा दर्ज की गई।

monsoon 2023  अल नीनो मानसून को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर सका।मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शनिवार को कहा कि देश में दीर्घावधि औसत 868.6 मिमी के मुकाबले 820 मिमी वर्षा दर्ज देखी गई। दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 94 प्रतिशत से 106 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य माना जाता है।

आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 2023 का मानसून सीजन 94.4 प्रतिशत वर्षा के साथ समाप्त हुआ, जिसे “सामान्य” माना जाता है। 73 प्रतिशत हिस्से में सामान्य जबकि 18 प्रतिशत क्षेत्र में कम बारिश देखी गई।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य वर्षा 1,367.3 मिमी की तुलना में 1,115 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस तरह वर्षा में 18 प्रतिशत की कमी रही। उत्तर पश्चिम भारत में 587.6 मिमी के मुकाबले 593 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मध्य भारत जहां कृषि मुख्य रूप से मानसूनी बारिश पर निर्भर करती है में 978 मिमी के मुकाबले 981.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दक्षिण प्रायद्वीप में वर्षा में आठ प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

आइएमडी के 36 सबडिवीजन में से तीन (कुल क्षेत्रफल का नौ प्रतिशत) में अधिक वर्षा हुई। 26 (कुल क्षेत्रफल का 73 प्रतिशत) में सामान्य वर्षा हुई। सात में कम वर्षा हुई। कम वर्षा वाले सात सबडिवीजन में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गांगेय बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और केरल हैं। गौरतलब है कि मानसून आने से पूर्व आइएमडी ने सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की थी।

 

मानसून पर रहा हिंद महासागर डाईपोल, एमजेओ का रहा प्रभाव

आइएमडी के महानिदेशक ने बताया कि इस बार मानसून पर हिंद महासागर डाईपोल और मैडेन-जूलियन आसिलेशन (एमजेओ) का प्रभाव रहा। एमजेओ ने भारत में मानसून पर अल नीनो (दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में पानी के गर्म होने) के प्रभाव का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया। इंडियन ओशन डाईपोल, अल-नीनो और एमजेओ महासागरीय और वायुमंडलीय प्रणालियां हैं।

जो मौसम को प्रभावित करती हैं। हिंद महासागर डाईपोल हिंद महासागर से संबंधित है, लेकिन अन्य दो वैश्विक स्तर पर मौसम को प्रभावित करती हैं। एमजेओ जब मानसून के दौरान हिंद महासागर के ऊपर होती है, तो भारतीय उपमहाद्वीप में अच्छी वर्षा होती है। जब यह प्रशांत महासागर के ऊपर रहती है तब कम वर्षा होती है।

एमजेओ उष्णकटिबंधीय अफ्रीका में उत्पन्न होती है और पूर्व की ओर बढ़ती है। वहीं अल नीनो की स्थिति में भारत में कम मानसूनी वर्षा होती है। अफ्रीका के पास हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्सों और इंडोनेशिया के पास महासागर के पूर्वी हिस्सों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर को हिंद महासागर डाईपोल कहते हैं।

जुलाई में खूब हुई वर्षा, सूखा रहा अगस्त

इस वर्ष जून में कम वर्षा हुई। लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और एमजेओ के कारण जुलाई में अत्यधिक वर्षा देखी गई। अगस्त में मानसून फिर सुस्त पड़ गया। अल नीनो के कारण इस साल का अगस्त 1901 के बाद से सबसे सूखा अगस्त रहा। एमजेओ की सक्रियता के कारण सितंबर में अधिक बारिश हुई। पूरे देश में मासिक वर्षा जून में एलपीए का 91 प्रतिशत, जुलाई में 113 प्रतिशत, अगस्त में 64 प्रतिशत और सितंबर में 113 प्रतिशत दर्ज की गई।

मानसून तीन दिन पहले 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ा था। इसके बाद रफ्तार धीमी हो गई। यह सात दिनों की देरी से आठ जून को केरल पहुंचा। इसने फिर रफ्तार पकउ़ी और छह दिन पहले दो जुलाई तक पूरे देश में पहुंच गया। पश्चिम राजस्थान में मानसून की वापसी आठ दिन की देरी से 25 सितंबर को शुरू हुई थी।

The Review

monsoon 2023

monsoon 2023 मानसून की विदाई हो चुकी है। चार महीने के दौरान कभी यह काफी सक्रिय रहा और खूब बारिश हुई तो इतना सुस्त पड़ गया तो इस साल के अगस्त महीने को 1901 के बाद सबसे सूखा अगस्त बन बना दिया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Monsoon Rain
मौसम रिपोर्ट

यूपी में आज से अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश

July 2, 2026
Weather Report
मौसम रिपोर्ट

अभी तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट, थोड़ा बढ़ सकता तापमान

June 21, 2026
El Nino
मौसम रिपोर्ट

रफ्तार में लौटा मानसून, अलनीनो का साया बरकरार

June 12, 2026
Next Post
trade unions

श्रम कानूनों में संशोधन के बाद ट्रेड यूनियन के सामने चुनौतियां ज्‍यादा

Ajay Rai

कानून व्यवस्था और पुलिस नाम की चीज न के बराबर : अजय राय

Subhash Chandra Bose

नेताजी के विचारों के प्रसार और देश सेवा के लिए अखंड हिंद फौज

Discussion about this post

Recommended

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को देंगे सौगात

GST

एक अप्रैल से पान मसाला पर 51 और सिगरेट पर 100 प्रतिशत जीएसटी सेस

उज्जैन के महाकाल में अब एक घंटे में एक लाख श्रद्धालु कर पायेंगे दर्शन

उज्जैन के महाकाल में अब एक घंटे में एक लाख श्रद्धालु कर पायेंगे दर्शन

Ashwini Vaishnav

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन की परिकल्पना जल्‍द होगी पूरी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?