इंक्रेडीबल फाउंडेशन के फैशन शो में मॉडलों का द‍िखा जलवा

SHARE:

  FASHION SHOW

BNP NEWS DESK।   FASHION SHOW  इंक्रेडीबल फाउंडेशन के तत्वाधान में मिस एंड मिसेज फेस ऑफ द ईयर प्रतियोगिता छोटे बच्चों का फैशन शो का आयोजन रविवार मंडुवाडीह स्थित होटल राइजिंग बनारस परिसर मे आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता मे वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों की 25 मॉडलों ने भाग लिया।

शो से पूर्व 27 एवं 28 मार्च को यशोभि ओझा, प्रियंका मिश्रा व शाहिद मर्चेंट कोरियोग्राफर ने सभी मॉडलों को 3 राउंड के लिए प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ शो की डायरेक्टर पूजा मिश्रा, वन्दना सिंह, डॉ ध्वनि जायसवाल एवं साक्षी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फेमस फैशन डिजाइनर राकेश थावानी के साड़ियों को पहन मॉडलों फ‍िल्मी गीतों पर रैम्प वॉक कर उपस्थित निर्णायको को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

इस प्रतियोगिता मे कुल 3 राउंड था जिसमें साड़ी राउंड, फंकी व गाउन राउंड शामिल थे।

3 राउंड शो के बाद निर्णायकों द्वारा पूछे गए प्रश्न के आधार पर मिस में अनु तिवारी विनर, प्रिया मिश्रा प्रथम रनरप व मिसेज मंजू यादव जूनियर वर्ग में विनर सीनियर वर्ग मे विनर शीलू त्रिपाठी को चुना गया।

मेकअप आर्टिस्ट में जागृति सोनी व बेबी सरोज की टीम ने सभी को मेकअप किया।

निर्णायकों में मुख्य रूप से वन्दना सिंह, केके गुप्ता, साक्षी पाण्डेय, विश्वजीत अग्रहरि शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ श्रीवास्तव, तल्हा, संदीप दान, अविनाश सिंह, विवेक मिश्रा, निहिल मोहन, अभिषेक बंका आदि लोग शामिल थे।

   FASHION SHOW

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें