महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाती है शिक्षा

SHARE:

Arya Mahila PG College

BNP NEWS DESK।  Arya Mahila PG College आर्य महिला पीजी कालेज में श‍न‍िवार को पुरातन छात्र समागम का आयोजन कालेज के पूर्वच्छात्र समिति द्वारा महर्षि ज्ञानानंद सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफल पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने अनुभव साझा किए।

Arya Mahila PG College  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. रजनी चौबे (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति शास्त्र विभाग, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया) ने अपने वक्तव्य में कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. आकांक्षा चौरसिया (असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, बसंत महिला महाविद्यालय, वाराणसी) ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं।
डॉ. सुजाता पटेल (असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज) ने अपने वक्तव्य में भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संस्कार और ज्ञान का समन्वय ही व्यक्तित्व को पूर्ण बनाता है।” आराधना चक्रवर्ती(असिस्टेंट टीचर) ने कहा कि “शिक्षक और विद्यार्थी के बीच सशक्त संवाद ही शिक्षा को प्रभावी बनाता है। पूर्व छात्राओं का अनुभव वर्तमान छात्राओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होता है।” Arya Mahila PG College

मंगलाचरण एवं कुलगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई

Arya Mahila PGArya Mahila PG

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वाग्देवी पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं द्वारा मंगलाचरण एवं कुलगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। स्वागत भाषण प्रोफेसर बिन्दू लहरी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा वार्षिक रिपोर्ट का वाचन डॉ. नमिता सिन्हा द्वारा किया गया, जिसमें वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

Arya Mahila PGArya Mahila PG

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. जया रॉय के निर्देशन में पूर्व छात्राओं द्वारा विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. शशिकांत दीक्षित द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया, जिसमें उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अन्नपूर्णा दीक्षित द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोफेसर जया मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रचना दूबे ने किया। Arya Mahila PG College

Arya Mahila PG

Arya Mahila PG Arya Mahila PG College

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें