नमामि गंगे का संदेश प्लास्टिक कचरे से पृथ्वी और गंगा को बचाएं

SHARE:

World Earth Day

BNP NEWS DESK । World Earth Day विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर कपड़े के झोले का वितरण करके सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने, गंगा को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जनमानस से व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

World Earth Day नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में लोगों से अपील की गई कि हम पृथ्वी के संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव लाएं,   सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कहें “ना” और जूट या कपड़े के थैलों को कहें “हाँ”। विश्व को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए की गई जागरूकता के दौरान इटली से पधारे पर्यटकों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।

जागरूकता के दौरान घाटों पर प्लास्टिक और अन्य कूड़े को साफ कर पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त एक ‘स्वच्छ और निर्मल’ भविष्य जरूरी है।  World Earth Day

गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी आत्मा है, जिसे प्लास्टिक और रसायनों से बचाना अनिवार्य है। गंगा को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है । गंगा के किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक व अन्य कचरा न फैलाने का संदेश वर्तमान परिवेश में न केवल अनिवार्य है बल्कि अपरिहार्य है।

जागरूकता के दौरान प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, शिखा तिवारी, शगुन तिवारी सहित नमामि गंगे के स्वयंसेवक शामिल रहे । World Earth Day

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें