कांशीराम स्मारक पर मायावती-अखिलेश में टकराव

SHARE:

Mayawati-Akhilesh

BNP NEWS DESK।  Mayawati-Akhilesh बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पार्टी सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में बयानों का टकराव हुआ। मायावती ने सपा सरकार में कांशीराम व उनके स्मारक की उपेक्षा का आरोप लगाकर हमला बोला और दोगला करार दिया।

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मायावती की भाजपा के साथ अंदरूनी सांठगांठ जारी है। स्मारक की उपेक्षा का आरोप खारिज करते हुए दावा किया कि सपा द्वारा ही इटावा से कांशीराम को जीत दिलाई गई थी।

Mayawati-Akhilesh कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बसपा ने जहां राज्य स्तरीय आयोजन किया, वहीं सपा ने अपने सभी कार्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा की। इसे लेकर दोनों दलों के बीच पहले से बयानबाजी चल रही है।

गुरुवार को अपने आयोजन में मायावती ने कहा कि जिस कांशीराम स्मारक स्थल यह कार्यक्रम हो रहा है, उसकी देखभाल कराने के लिए हम भाजपा सरकार के आभारी हैं।
हमारे लिखित अनुरोध पर उन्होंने स्मारक की टिकट से हुई आय को इस काम में खर्च किया। यह व्यवस्था हमने अपनी सरकार में बनाई थी, परंतु सपा ने टिकटों से मिले सारे पैसे दबा लिए और स्मारक पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया था। अब वह कांशीराम जी के सम्मान के नाम पर दिखावा कर रही है।

वहीं सपा मुख्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि मायावती कुछ भी बोलें, लेकिन सपा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी। जब वे मुख्यमंत्री थे तो लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि लखनऊ में बने कांशीराम स्मारक की देखभाल करें। वहां पर लगे खजूर के पेड़ सूख गए थे तो हमने क्रोशिया सहित कई अन्य प्रजाति के पेड़ लगवाए थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather