• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश दिल्‍ली

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा ईडी का रवैया मनमाना

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया प्रति उत्तर

BNPNEWS by BNPNEWS
April 27, 2024
in दिल्‍ली
Reading Time: 1 min read
0
Arvind Kejriwal

केजरीवाल को जमानत

908
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Arvind Kejriwal दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनीलांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर बेहद मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में जांच में सहयोग न करने के ईडी के आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने हमेशा जांच में सहयोग किया है। यह भी कहा है कि उनके खिलाफ कोई ऐसे सबूत और सामग्री नहीं है जिससे उनका अपराध में शामिल होना साबित होता हो।
Arvind Kejriwal लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा है कि इससे ईडी का मनमाना रवैया साबित होता है और पता चलता है कि राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने के लिए कैसे एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। केजरीवाल ने ये दलीलें शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किये गए प्रतिउत्तर में दी हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई

 

सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। और ईडी के जवाब के बाद केजरीवाल को भी प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए समय दिया था। Arvind Kejriwal

ईडी ने आबकारी घोटाले का किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता बताया

ईडी ने जवाबी हलफनामे में केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए उन्हें आबकारी घोटाले का किंगपिन और मुख्य साजिशकर्ता बताया था। ईडी ने नौ सम्मन के बावजूद केजरीवाल के पेश न होने की बात कहते हुए जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया था।
केजरीवाल ने शनिवार को दाखिल प्रतिउत्तर में ईडी पर कानून की अनदेखी कर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई

 

इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं थी फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई जो मंशा को दर्शाता है।

ईडी द्वारा उनकी गैर कानूनी गिरफ्तारी से चुनाव के दौरान समान अवसर प्रभावित होता है जो कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनिवार्य है। केजरीवाल ने नौ सम्मन पर पेश न होने और जांच में सहयोग न करने के ईडी के आरोप पर कहा है कि हर सम्मन का जवाब दिया गया था और ईडी ने विशेषतौर पर असहयोग करने का खुलासा नहीं किया है।

कहा है कि उन्हें एजेंट के माध्यम बुलाया जा सकता था या वर्चुअल मोड के माध्यम से दस्तावेज या जानकारी मांगी जा सकती थी उनकी व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति पर जोर देने की क्या आवश्यकता थी।

केजरीवाल ने कहा है कि ईडी भले ही उन पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगा रही हो लेकिन कोई भी ऐसा बयान और सबूत नहीं है जिससे साबित होता हो कि उन्होंने सबूतों को नष्ट किया। ईडी ने जानबूझकर सहआरोपियों के उन बयानों को कोर्ट में नहीं रखा है जिनमें उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

ईडी का एकमात्र मकसद यही था कि केजरीवाल के खिलाफ कुछ बयान हासिल किये जाएं और जैसे ही बयान मिले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी अपने आप में एक उदाहरण है कि कैसे ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म कर रहे हैं।

कहा है कि साउथ ग्रुप द्वारा आम आदमी पार्टी को पैसा दिये जाने का कोई सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी को कोई पैसा नहीं मिला। केजरीवाल ने पार्टी पर मनीलांड्रिंग के आरोपों पर भी सवाल उठाया है।

The Review

Arvind Kejriwal

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनीलांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर बेहद मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Jaish terrorists
दिल्‍ली

जैश के चार आतंकियों को एनआइए ने किया गिरफ्तार

November 21, 2025
Car Blast Delhi RedFort Blast
दिल्‍ली

दिल्‍ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका, 9 लोगों की मौत

November 10, 2025
Marathi Sahitya Sammelan
दिल्‍ली

पवार के लिए मोदी ने पकड़ी कुर्सी

February 21, 2025
Next Post
Priyanka Vadra

मोदी सरकार में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा : प्रियंका

Yogi Adityanath

बैलेट लूटने वाले ही ईवीएम पर उठा रहे सवाल : योगी

Lok Sabha Elections

राजनाथ सिंह ने लखनऊ तो स्मृति इरानी ने अमेठी से किया नामांकन

Discussion about this post

Recommended

Identification of unidentified dead bodies

अज्ञात शवों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक के इस्तेमाल पर जोर

2 years ago
ओमिक्रॉन वैरिएंट : कर्नाटक-तेलंगाना में 112 छात्र मिले पॉजिटिव कोरोना, एम्बुलेंस के साथ चिकित्‍सा दल किए गए तैनात

ओमिक्रॉन वैरिएंट : कर्नाटक-तेलंगाना में 112 छात्र मिले पॉजिटिव कोरोना, एम्बुलेंस के साथ चिकित्‍सा दल किए गए तैनात

5 years ago
मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत

4 years ago
parade of planets

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरिक्ष में होगी ग्रहों की परेड

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?