BNP NEWS DESK। Priyanka Gandhi कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नौकरियों और महंगाई को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि उनके शासनकाल में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। लातूर जिले के उदगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिन्हें पिछले दस वर्षों में नहीं भरा सका है।
पिछले दस वर्षों में लोगों की कठिनाइयां और बेरोजगारी बढ़ी है
Priyanka Gandhi पिछले दस वर्षों में लोगों की कठिनाइयां और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कृषि उपकरण पर जीएसटी लगाया गया है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसे खत्म किया जाएगा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में विधायक खरीदे जा रहे हैं, सरकारें गिराई जा रही हैं और पार्टियों को विभाजित किया जा रहा है।
गुजरात के धरमपुर में एक रैली में प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इन्कार की मुद्रा में हो, लेकिन सत्ता में लौटने पर वह संविधान बदल देगा।
उन्होंने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘मंहंगाई मैन’ कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पीएम मोदी को एक बहुत ही शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं और कहते हैं कि वह चुटकी बजाकर रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवा सकते हैं। तो फिर वह इस तरह गरीबी को क्यों नहीं हटा पा रहे।
भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है
वहीं वलसाड में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। जो संस्थाएं लोगों के अधिकारों की रक्षा करती हैं, उन्हें कमजोर कर दिया गया है, चाहे वह मीडिया ही क्यों न हो। संविधान को दोबारा लिखने पर भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक खतरनाक चलन है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा की आलोचना की।








