ICC ODI Ranking : भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तीसरा स्थान हासिल किया

SHARE:

ICC ODI Ranking

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। ICC ODI Ranking इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट की शानदार जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले, भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था, लेकिन इस बड़ी जीत से भारत के 108 रेटिंग हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान के 106 रेटिंग पॉइंट्स हैं।अब पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है । भारत के पास 108 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। 

  • न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्‍थान पर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के पास 105 रेटिंग प्वाइंट थे और टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर थी, लेकिन द ओवल में 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ और अब उसके पास 108 अंक हो चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 

  • पाकिस्तान से भारत का बदला पूरा

ICC ODI Ranking  पिछले महीने पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार जीत हासिल की थी और भारत को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई थी। इससे भी पाकिस्तान को फायदा हुआ था, लेकिन यह टीम लंबे समय तक तीसरे स्थान पर नहीं रह पाई और अब भारत ने उसे पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास पाकिस्तान पर बढ़त और ज्यादा लंबी करने का मौका है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज में भी तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के दोनों वनडे मैच हारने पर भारत फिर से चौथे स्थान पर खिसक सकता है और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ सकती है। पाकिस्तान को अगले महीने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलना है। यहां पाकिस्तान का जीतना लगभग तय है। इस सीरीज में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पांच दिन के अंदर तीन मैच खेलेगी। 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather