BNP NEWS DESK। Holi Milan विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला भूमिहार समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ होटल मधुबन पैलेस ककरमत्ता में मनाया गया। काशी का राग और ब्रज का फाग जब मिल जाते हैं तो रंगोत्सव की धूम सतरंगी हो जाती है। राधा और कृष्ण के नाम के गुलाल से महिला भूमिहार समाज रंग की तरंग में डूब गया।
विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना द्वारा कार्यकम की शुरुआत
Holi Milan सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ईशा राय, श्रीमती देवसुता तिवारी पत्नी प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी कुलपति म. गां. काशी विद्यापीठ, रजिस्टार डॉक्टर सुनीता पांडे, डा सरोज पाण्डेय, रीता सिन्हा एवं प्रो. उषा किरन राय, रीना राय, कुसुम राय राजकिरन राय उपस्थित रहीं। विघ्नहर्ता श्री गणेश की वंदना गाकर ईशा ने कार्यक्रम आगे बढ़ाया
होली का रंग बस खुशियां ही फैलाता है
महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि होली राग द्वेष को भुलाकर उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। साथ ही ये भी कहा कि ब्रज की होली और काशी की बोली जब एक रंग में रंग जाते हैं तो होली का रंग बस खुशियां ही फैलाता है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथिगण का स्वागत छाया, खुशबू, सविता, माया सोनी और अनीता ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण किया।
बनारस की धरा पर ब्रज को जीवंत कर दिया
ब्रज की होली की थीम पर सभी महिलाओं ने राधा और कृष्ण के परिधान में सजकर बनारस की धरा पर ब्रज को जीवंत कर दिया। सभी महिलाओं ने फूलों और गुलाल की बौछार से एक दूसरे को सराबोर कर होली के गीत पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सविता, खुशबू, छाया, स्वप्निल, माया, अनीता, सोनी आदि योगदान दिया।
पूनम सिंह, मंजुला चौधरी, वंदना सिंह, किरन सिंह, सरिता, पूनम सिंह, प्रतिमा, सोनी राय, बबिता, चंद्रकला, डॉ. विजयता, प्राची राय, नीलिमा राय आशा राय, सीमा, सुमन, अनिता, नी रिमझिम, पायल, पूजा, संध्या, पूनम राय , सीमा, अंजू, आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सविता सिंह एवमं खुशबू ने किया। आगुंतकों का आभार महिला भूमिहार समाज की संस्था राजलक्ष्मी राय एवं पूनम सिंह ने दिया।
Discussion about this post