BNP NEWS DESK। Dev Deepawali in Kashi देव दीपावली के दिन होने वाली मां गंगा की भव्य आरती घाटों तक न पहुंच पाने वाले दूर-दराज के श्रद्धालु घर बैठे देख सकेंगे। गंगा आरती कराने वाली संस्था द्वारा संस्था के यू-ट्यूब चैनल पर इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालु इसे https://www.youtube.com@gangaaartigangasevanidhi2261 पर देख सकते हैं।
थ्री-डी लेजर लाइट्स शो में जीवंत होगी ईसा पूर्व से आधुनिक युग तक की काशी कथा
Dev Deepawali in Kashi चेतसिंह घाट पर 25 मिनट के लेजर लाइट्स शो में ईसा पूर्व 2000 वर्ष से ‘काशी कथा’ के माध्यम से सनातन का गौरव जीवंत होगा। 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो में काशी की दिव्यता, इतिहास और आस्था का अनूठा संगम दिखेगा। यह शो एक घंटे के अंतराल पर तीन बार, रात्रि 8:15 बजे, नौ बजे और 9:35 बजे प्रदर्शित किया जाएगा। गंगा की लहरों पर लेजर लाइट्स की चमक के बीच जब मां गंगा के पृथ्वी पर आगमन और भगवान शिव द्वारा उन्हें जटाओं में धारण करने की कथा दिखेगी, तो यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए दिव्य अनुभव जैसा होगा। लेजर शो में दीपों की जगमगाहट और भगवान शिव के भजनों की स्वर लहरियां वातावरण को आध्यात्मिक बना देंगी।
देव दीपावली पर कब, कहां, क्या
5:00 बजे सांस्कृतिक संध्या नमो घाट पर
5:30 से 6:20 बजे तक दीप प्रज्वलन सभी गंगा घाटों पर
6:20 बजे से 6:25 बजे तक आतिशबाजी नमो घाट पर
7:00 से 7:45 बजे तक गंगा आरती दशाश्वमेध सहित अन्य घाटों पर
7:20 से 7:45 बजे लेजर एंड साउंड शो चेतसिंह घाट
8:25 बजे वीआइपी लेजर एंड साउंड शो चेतसिंह घाट पर
8:45 बजे से 8:55 बजे तक आतिशबाजी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम
9:00 बजे से 9:25 बजे तक लेजर शो चेतसिंह घाट पर, पुन: 9:35 बजे से
















Discussion about this post