नागेपुर में डेनमार्क के छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

Danish students

BNP NEWS DESK। Danish students डेनमार्क से आये 41 विदेशी छात्रों का दल शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। लोक समिति आश्रम में आयोजित स्वागत समारोह में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के नेतृत्व में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने सभी मेहमानों को माला पहनाकर,अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
Danish students  शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के ज़रिए नागेपुर के लोक समिति आश्रम,आशा सामाजिक विद्यालय, नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क और गांव मे बने इज़्ज़तघर (शौचालय) को देखा। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों से मिले।
उन्होंने आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्य को भी समझा। उन्होंने गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ यूरोप व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर खूब अनुभव बांटे।

डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये

जब गांव की कई लड़कियों ने जब यह कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, उनका यह जबाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए। मेहमानों में डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये   प्रोफेसर ओले द्रुब, अन्ने मेजिन, क्रिस्फर ने अपने विचार रखे।

इस दौरान लोक समिति आश्रम में छात्रों संग बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है ऐसे में हम सभी को आधुनिक विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति और पर्यावरण को बचाना जरूरी है।

मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस दौरान सभी विदेशी छात्रों ने आपस में जन सहयोग एकत्रित करके आशा सामाजिक स्कूल के सभी 280 छात्रों को जूता मोजा उपहार में दिया। स्वागत लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर संचालन नन्दन उपाध्याय ने किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather