BNP NEWS DESK। Ganga water पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवाती प्रभाव से पश्चिमी क्षेत्र में हुई वर्षा तथा पहाड़ों पर वर्षा एवं बर्फबारी के चलते गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसके चलते गंगाजल घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन शाम होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती स्थल तक आ पहुंचा।
इसके चलते एक बार फिर बाढ़ के चलते आरती स्थल को बदलना पड़ा। आयोजकों ने बताया कि बढ़े पानी को देखते हुए आरती स्थल को 10 फीट पीछे ले जाया गया है। गंगा आरती के आयोजक गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि 35 वर्षों में यह पहला अवसर है जब कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया को पानी बढ़ा है और गंगा आरती को पीछे ले जाना पड़ा है। Ganga water
गंगा के जलस्तर में हल्की वृद्धि कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के दिन से ही आरंभ हो गई थी। इसके बाद जलस्तर धीमी गति से बढ़ता रहा।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बाद जलस्तर में दोपहर एक बजे यानी पांच घंटे में एक सेमी की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इसके बाद पानी एक सेमी प्रति घंटा की गति से बढ़ने लगा और शाम रात के नौ बजे तक 63.34 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर में वृद्धि और इसके गंगा आरती स्थल तक पहुंच जाने के कारण आयोजकों को आरती स्थल में परिवर्तन करना प़़ड़ा। Ganga water
















Discussion about this post