यूपी-बिहार-दिल्ली के भैया बयान पर बोले सीएम चरणजीत- तोड़ मरोड़ कर पेश किया बयान

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क।  Charanjit Singh Channi  ने बुधवार को बयान दिया था कि ‘ये जो यूपी, बिहार और दिल्ली के भैया आ गए हैं, इनको घुसने मत देना’।  पंजाब के मुख्यमंत्री  Charanjit Singh Channi ने बुधवार को बयान दिया था कि ‘ये जो यूपी, बिहार और दिल्ली के भैया आ गए हैं, इनको घुसने मत देना’।   ने बुधवार को बयान दिया था कि ‘ये जो यूपी, बिहार और दिल्ली के भैया आ गए हैं, इनको घुसने मत देना’। सीएम चन्नी के इस बयान पर सियासत गर्म है। विरोधी पार्टी के नेता जहां एक ओर जमकर चन्नी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं अब इस बयान पर चन्नी ने सफाई देते हुए बयान दिया है।
चन्नी ने कहा कि कल से मेरे बयान को तोड़ मरोड़ पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रवासी लोग पंजाब में आए हैं उन्होंने अपना खून पसीना लगा कर पंजाब को तरक्की की राह दी है। हमें तो सिर्फ उनसे प्यार है, इसे कोई बदल नहीं सकता।
बुधवार को प्रियंका गांधी को पंजाब की बहू बताकर चन्नी रोड शो के दौरान इतना उत्साहित हो गए कि उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पंजाब, पंजाबियों का है इसलिए यूपी और बिहार के भईये को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इस बयान के बाद प्रियंका गांधी हाथ उठाकर ताली बजाने लगती हैं। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिस पर विपक्षी पार्टियों ने जमकर हमला बोला है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें