• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष धर्म

Amarnath Yatra 2022 : 30 जून से 11 अगस्‍त तक पवित्र शिवलिंग के होंगे दर्शन

बाबा बर्फानी के भक्तों की सुविधा के लिए कई मोबाइल नंबर भी जारी

BNPNEWS by BNPNEWS
June 29, 2022
in धर्म
Reading Time: 1 min read
0
Amarnath Yatra

पवित्र गुफा के पास रात को नहीं रूक सकेंगे श्रद्धालु

11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Amarnath Yatra 2022 विगत दो साल बाद इस बार 30 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर पूरी तरह तैयार है। हिंदू समाज ही नहीं, मुस्लिम भी बाबा बर्फानी के भक्तों की अगवानी करने को आतुर हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर आधार शिविर और पवित्र गुफा तक शिव भक्तों के लिए लंगर व्यवस्था के साथ ही सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। होटल वालों, टैक्सी ऑपरेटरों और ड्राई फ्रूट्स के कारोबारियों ने अमरनाथ यात्रियों के लिए छूट का एलान किया है। पिछले दो साल से कारोबार ठप होने से मायूस अमरनाथ यात्रियों से सालभर की आजीविका की आस लिए घोड़े वाले, पिट्ठू वाले और पालकी वालों के चेहरे खिल गए हैं।
Amarnath Yatra 2022 अमरनाथ की यात्रा भगवान शिव के प्रकृतिक रूप से बने शिव लिंग के दर्शन करने के लिए की जाती है। यह यात्रा अत्यन्त कठिन है। अमर नाथ यात्रा पर जाने के भी दो रास्ते हैं। एक पहलगाम होकर और दूसरा सोनमर्ग बलटाल से इन दोनों मार्गो से आगे की यात्रा पैदल होती है। पहलगाम से जानेवाले रास्ते को सरल और सुविधाजनक समझा जाता है। बलटाल से अमरनाथ गुफा की दूरी केवल 14 किलोमीटर है और यह बहुत ही दुर्गम रास्ता है और सुरक्षा की दृष्टि से भी संदिग्ध है। इस मार्ग से जाने वाले लोग अपने जोखिम पर यात्रा करते है। रास्ते में किसी अनहोनी के लिए भारत सरकार जिम्मेदारी नहीं लेती है।
अमरनाथ यात्रियों का कश्मीरी कई दशकों से मेहमाननवाजी करते रहे हैं। इस बार भी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों व नुमाइंदों ने स्वागत की ऐसी तैयारी की है कि यहां से लौटने वाले भोले बाबा के भक्त सुनहरी यादें लेकर लौटें। बांदीपोरा के जिला विकास परिषद सदस्य मोहम्मद तारिक का कहना है कि अमरनाथ यात्रा का कश्मीरी लोगों को इंतजार है। यहां की मेहमाननवाजी पूरी दुनिया में मशहूर है। पिछले कई सालों से कश्मीरियों ने अमरनाथ यात्रियों की मेहमाननवाजी कर कश्मीरियत की मिसाल पेश की है।
अमरनाथ यात्रा से कश्मीर में घोड़े (पोनी), पिट्ठू और पालकी वाले भारी संख्या में जुड़े हुए हैं।

पुंछ और राजोरी जिले के भी घोड़े वाले हैं। गांदरबल के पोनी वाले रियाज अहमद का कहना है कि दो साल से कोरोना की वजह से यात्रा नहीं हुई। इस बार यात्रा शुरू होने की बेहद खुशी है। कारण उनकी आजीविका इसी पर निर्भर है। घोड़े, पालकी व टेंट वाले हजारों की संख्या में अमरनाथ यात्रा पर निर्भर रहते हैं। सालभर उन्हें इन दिनों का इंतजार रहता है। उनका कहना है कि यात्रा से जुड़े लोगों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में बदलाव आता है। हमारी यही कामना है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएं और बाबा भोले का आशीर्वाद लें।

Amarnath Yatra 2022 जम्मू-पहलगाम-पवित्र गुफा: यह पारंपरिक यात्रा मार्ग है। श्रीनगर से 96 किलोमीटर दूर वाहन के जरिये यात्री पहले समुद्रतल से 7200 फुट की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम बेस कैंप पहुंचते हैं। इसके बाद चंदनबाड़ी (8500 फुट) आता है जो पहलगाम से 16 किमी दूरी पर है। यात्री पिस्सू टॉप से होते हुए शेषनाग पहुंचते हैं। यहां से 13 किमी की दूरी पर पंचतरणी और फिर छह किमी दूर 12729 फुट की ऊंचाई पर बाबा की गुफा तक यात्री पहुंचते हैं। 46 किलोमीटर लंबे इस पूरे यात्रा मार्ग से यात्रा करने में अमूमन तीन रातें रास्ते में बितानी पड़ती हैं।

जम्मू-बालटाल-पवित्र गुफा: यह रास्ता कम दूरी का है। बालटाल से पवित्र गुफा तक 14 किलोमीटर की दूरी है। दोनों ओर से 28 किमी की दूरी तय कर भक्त एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। हालांकि, इस रास्ते में बारिश और मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रा को रोकना पड़ता है।

उपलब्ध होंगे प्रीफैब्रिकेटेड हट और टेंट

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के दौरान यात्रियों के बालटाल, नुनवान, शेषनाग और पंचतरणी में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से रात में रुकने के लिए प्री फैब्रिकेटेड हट और टेंट उपलब्ध होंगे। श्राइन बोर्ड ने बालटाल में रात को प्री फैब्रिकेटेड हट या टेंट में रुकने का शुल्क 560 रुपये निर्धारित किया है। इसमें रजाई, गद्दा, टेबल और तकिया भी मिलेगा। नुनवान में एक रात रुकने के लिए किराया 275 रुपये से लेकर 350, शेषनाग में रुकने के लिए 450 से लेकर 500 रुपये निर्धारित किया गया है। पंचतरणी में एक रात रुकने के लिए किराया 550 से लेकर 600 रुपये तक होगा। पवित्र गुफा के पास स्थापित टेंटों में एक रात रुकने का किराया 790 रुपये लेकर 1060 रुपये रहेगा। ब्यूरो

जम्मू में हेल्पलाइन नंबर – 01912571912, 2571616
व्हाट्सएप नंबर- 9622011623, 7889708556
यात्री निवास भगवती नगर-  01912505028

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

  Simhastha Kumbh
धर्म

29 नवंबर को पुष्य नक्षत्र व अमृत योग के महासंयोग में होगा सिंहस्थ कुंभ का ध्वजारोहण

July 5, 2026
Amarnath Cave
धर्म

श्री अमरनाथ गुफा के आसपास बढ़ रही तपिश

June 12, 2026
बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन
धर्म

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ ने किया वेद मूर्ति का अभिनंदन

December 7, 2025
Next Post
Single Use Plastic

Single Use Plastic : एक जुलाई से नहीं होगा इस्तेमाल, बेचने और बनाने वालों के लिए नया नियम लागू

Vice President Election 2022

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को, अधिसूचना 5 जुलाई को होगी जारी

mohd gous

राजस्‍थान के उदयपुर में दर्जी की हत्‍या के आरोपी मोहम्मद गौस का है पाकिस्‍तान से संबंध

Discussion about this post

Recommended

Rubaiya Sayeed Case

कोर्ट में पेश हुईं रूबिया सईद, अपहरण में शामिल यासीन मलिक समेत चार को पहचाना

4 years ago
भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना, 103 फीसद रहने की उम्‍मीद : आईएमडी

भारत में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना, 103 फीसद रहने की उम्‍मीद : आईएमडी

4 years ago
Dinesh Dutt Jha

दिनेश दत्त झा आधुनिक हिन्दी पत्रकारिता के जनक थे

8 months ago
jewelery shopping

35 प्रतिशत बढ़ी सोने के आभूषणों की खरीदारी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?