BNP NEWS DESK। Amarnath Cave देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक श्री अमरनाथ यात्रा में हर वर्ष शिवभक्त पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए खिंचे चले आते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण व कई अन्य कारणों से पिछले करीब 12 वर्ष में पवित्र गुफा क्षेत्र के आसपास जून से अगस्त के दौरान दिन के तापमान में 10 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।
आसपास जमने वाली बर्फ पर भी असर
Amarnath Cave यहां न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक बढ़ा है। इसका अमरनाथ गुफा और आसपास जमने वाली बर्फ पर भी असर पड़ रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों से यात्रा के पहले माह में ही पवित्र गुफा में हिमलिंग अंतर्ध्यान हो रहे हैं। वर्तमान में पवित्र गुफा के पास का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उचित उपाय न किए गए तो अगले दो दशक तक गुफा के पास का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।
कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले के ऊपरी क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ गुफा में वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री था, जो 2024 तक बढ़कर 24 डिग्री के ऊपर चला गया। Amarnath Cave
पवित्र गुफा के आसपास वर्ष 2016 से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2012 से 2016 तक पवित्र गुफा के आसपास के क्षेत्र में अधिक समय तक बर्फ जमा रहती थी, लेकिन उसके बाद इस क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का असर देखा जा रहा है। वर्तमान में गुफा के पास प्रदूषण बढ़ना भी एक कारण माना जा रहा है।
अमूमन जून के अंत से अगस्त के बीच तक अमरनाथ यात्रा जारी रहती है। मौजूदा वर्ष में जून तक बीच-बीच में हिमपात भी जारी रहा है, लेकिन यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के आसपास तपिश का अहसास भी हो रहा है। इस बार यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 57 दिन दक चलेगी। Amarnath Cave













Discussion about this post