• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

ज्ञानवापी के स्वामित्व वाद में वर्शिप एक्ट बाधा नहीं

हाई कोर्ट ने कहा-'यह राष्ट्रीय महत्व का सिविल वाद', मुस्लिम पक्ष की सभी याचिकाएं खारिज

BNPNEWS by BNPNEWS
December 19, 2023
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
worship act

स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर नाम मंदिर के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित माना जा रहा है

602
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। worship act ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व संबंधी विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार सुबह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए वाराणसी की अदालत में लंबित सिविल वाद को पोषणीय माना और कहा कि यह वाद प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट 1991 से बाधित नहीं है।

worship act आदेश सात नियम 11 सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत सिविल वाद निरस्त नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से दाखिल पांचों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा, ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आदेश सही है।

उसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। यह भी स्पष्ट किया कि जब तक कोर्ट से तय नहीं हो जाता तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि ज्ञानवापी परिसर का धार्मिक चरित्र मंदिर है अथवा मस्जिद। कोर्ट ने कहा, यह राष्ट्रीय महत्व का सिविल वाद है न कि दो व्यक्तिगत लोगों के बीच का विवाद। worship act

यह विवाद देश के दो बड़े समुदायों को प्रभावित करता है। पिछले 32 साल से सिविल वाद लंबित है और 25 साल तक अंतरिम आदेश के कारण सुनवाई रुकी रही। राष्ट्रहित में यह सिविल वाद यथाशीघ्र तय होना चाहिए। इसलिए दोनों पक्ष देरी की टैक्टिस अपनाए बगैर सुनवाई में सहयोग करें।

स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर नाम मंदिर के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित माना जा रहा है

worship act  कोर्ट ने वाराणसी की अधीनस्थ अदालत को यथासंभव छह महीने में सिविल वाद तय करने का निर्देश दिया है और कहा है कि अनावश्यक रूप से सुनवाई स्थगित न की जाय। स्थगित करने वाले पक्ष पर भारी हर्जाना लगाया जाए। कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया और कहा कि जरूरी होने पर सर्वे जारी रखा जाए।

अधीनस्थ अदालत सर्वे को लेकर आदेश जारी कर सकती है। हाई कोर्ट का यह फैसला ज्ञानवापी स्थित स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर नाम मंदिर के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित माना जा रहा है। एएसआइ सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व विवाद का हल निकल सकेगा।

कोर्ट ने अब तक के सभी अंतरिम आदेश भी समाप्त कर दिए हैं। कहा है कि प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट 1991 में धार्मिक चरित्र पारिभाषित नहीं किया गया है। केवल पूजा स्थल व बदलाव को परिभाषित किया गया है। किसी स्थान का धार्मिक चरित्र क्या है, यह दोनों पक्षों के दावे प्रतिदावे व पेश दस्तावेजी व मौखिक सबूतों के आधार पर सक्षम अदालत ही तय कर सकती है।

ज्ञानवापी परिसर का धार्मिक चरित्र हिंदू है या मुस्लिम, यह साक्ष्यों के आधार पर प्रारंभिक कानूनी मुद्दे नियत कर अदालत ही तय कर सकती है।
कोर्ट ने कहा, 1991 का कानून पूजास्थल में 15 अगस्त 1947 की स्थिति में बदलाव को प्रतिबंधित करता है, किंतु कानून में पूजा स्थल का धार्मिक चरित्र तय करने की प्रक्रिया नहीं दी गई है। मंदिर पक्ष की तरफ से अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन, विजय शंकर रस्तोगी, अजय सिंह तथा मस्जिद पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी, पुनीत गुप्ता, एएसआइ की तरफ से भारत सरकार के अपर सालिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह ने पक्ष रखा।

हाई कोर्ट के समक्ष तीन मुद्दे थे

पहला -1991 का कानून सिविल वाद पर लागू होगा और आदेश 7 नियम 11के तहत वाद निरस्त किया जा सकता है?
दूसरा- साइंटिफिक सर्वे आदेश पर अनुच्छेद 227की याचिका में हस्तक्षेप हो सकता है?
तीसरा- अदालत ने अंतरिम रोक के बावजूद वाद की सुनवाई की?

फैसले के खास बिंदु …

– दीन मोहम्मद केस (1936) में वर्तमान का कोई भी पक्ष, पक्षकार नहीं था। इस केस में परिसर का धार्मिक चरित्र तय नहीं हुआ था। केवल व्यक्तिगत वाद में मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत मिली थी। इसलिए नहीं कह सकते कि विवादित परिसर मंदिर है अथवा मस्जिद।
– मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई। विवाद शुरू से चल रहा है। मंदिर कई बार टूटा और बना। इसलिए सिविल वाद की पोषणीयता प्रभावित नहीं होगी।
– अयोध्या राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले में प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट की धारा 5 की दलील इस मामले में लागू नहीं होगी जिसमें कहा गया है कि रामजन्म भूमि मामले के अलावा अन्य मामलों में 1991 का कानून लागू होगा।
– परिसर का 1947 में धार्मिक चरित्र क्या था, यह तय होना है। इसलिए पुनरीक्षण अदालत के आदेश पर हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
– राखी सिंह व अन्य केस में साइंटिफिक सर्वे किया जा रहा है जिसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
– कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं था। इसलिए अदालत का सुनवाई कर आदेश देना सही है। हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।
पांच याचिकाओं का विवरण
– वर्ष 1991 में वाराणसी की अदालत में पं. सोमनाथ व्यास एवं अन्य की ओर से दाखिल किए गए मुकदमे की पोषणीयता को लेकर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थी।

इस आदेश के खिलाफ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गईं थीं

– इस मुकदमे में वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी ने वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गईं थीं।
– पांचवीं याचिका अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई थी जिसमें वाराणसी की सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) की अदालत में लंबित इस मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाने की अपील की गई थी।

हाई कोर्ट की टिप्पणी

-यह दो व्यक्तिगत लोगों के बीच का विवाद नहीं है। यह दो बड़े समुदाय को प्रभावित करता है। पिछले 32 साल से लंबित है, 25 साल तक अंतरिम आदेश के कारण सुनवाई रुकी रही। राष्ट्रहित में इसे जल्द तय होना चाहिए।’
‘जब तक कोर्ट से तय नहीं होता नहीं कह सकते हैं कि ज्ञानवापी परिसर का धार्मिक चरित्र मंदिर है अथवा मस्जिद’

यह है पृष्ठभूमि और दलील

भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान की तरफ से वाराणसी की अदालत में 1991 में दाखिल मुकदमे में विवादित परिसर हिंदुओं को सौंपे जाने और वहां पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की गई थी।
– मुस्लिम पक्ष की दलील थी कि 1991 के प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट के तहत आदि विश्वेश्वर के मुकदमे की सुनवाई नहीं की जा सकती है।
-हिंदू पक्ष की तरफ से दलील दी गई कि विवाद आजादी से पहले का है और ज्ञानवापी विवाद में प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट लागू नहीं होगा।

The Review

worship act

ज्ञानवापी परिसर के स्वामित्व संबंधी विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार सुबह महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए वाराणसी की अदालत में लंबित सिविल वाद को पोषणीय माना

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
वाराणसी

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter
वाराणसी

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026
Next Post
Kalyan Banerjee

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल उतारी, राहुल बनाते रहे वीडियो

ipl 2024

आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने स्टार्क

Rastriya karate pratiyogita

67वी माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित हुआ

Discussion about this post

Recommended

world photography day

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रक्‍तदान के साथ हुआ फोटो क्‍ल‍िक

10 months ago
Indian Premier League 2022 में 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

Indian Premier League 2022 में 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति

4 years ago
train accident

लखनऊ में सावधानी हटी मदुरै में दुर्घटना घटी

kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर का दर्शन कराएगा मोबाइल फोन, कुछ इस तरह से मिलेगा लाभ

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?