• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

अब ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या सबसे बड़े सुपरस्टार, कई मैच में दिए शानदार परिणाम

इंग्लैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट को कम से कम पांच बार इस जोड़ी ने किया कमाल

BNPNEWS by BNPNEWS
July 18, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
team india

ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या सबसे बड़े सुपरस्टार, कई मैच में दिए शानदार परिणाम

17
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। team india  अब ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का जमाना आ गया है। इंग्लैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर हुए सात मुकाबलों में कम से कम पांच बार हमें इससे जुड़े संकेत मिले। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे और घरेलू सीरीज के मुकाबलों में भी ऐसा ही हुआ।
अच्छी बात यह है कि विराट, धवन और रोहित जैसे सूरमाओं के फ्लॉप होने के बावजूद टीम इंडिया ज्यादातर मैच जीत रही। बल्लेबाजी में इन फ्लॉप सितारों के बदले एक्स्ट्रा लोड हमारे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज उठा रहे हैं। 1 जनवरी 2020 से अब तक 24 वनडे मैचों में भारत के नंबर-4 से नंबर-7 बल्लेबाजों ने मिलकर 44.91 की औसत से रन बनाए हैं। दुनिया में सबसे बेहतर औसत। इन बल्लेबाजों की ओर से 4 शतक बने हैं। इससे ज्यादा 5 शतक सिर्फ न्यूजीलैंड के नंबर 4 से 7 तक के बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
टी-20 में भी यही हाल है। हमारे नंबर-4 से नंबर 7 ने 2020 से अब तक 43 मैचों में 31 की औसत से रन बनाए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा औसत। स्ट्राइक रेट 140 का रखा है। यह इंग्लैंड के लगभग बराबर है और दुनिया के बाकी अन्य देशों के नंबर-4 से नंबर-7 की तुलना में ज्यादा है।
ऋषभ पंत पिछले एक साल से तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज साबित हुए हैं। इंग्लैंड के इस दौरे की शुरुआत उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में शतक बनाकर की और समापन मैनचेस्टर वनडे में तूफानी शतकीय पारी खेल कर की।
पंत ने 1 जुलाई 2021 से अब तक 36 इंटरनेशनल मैचों में 1,287 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक भी शामिल हैं। रोहित शर्मा 29 मैचों में 1,144 रन बनाकर दूसरे स्थान पर जरूर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से अब तक कोई खास कमाल नहीं किया है।
हार्दिक पंड्या फिटनेस के कारण अभी टेस्ट नहीं खेलते, लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने 21 मैचों में 415 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 15 विकेट भी लिए हैं।
पंड्या भारत के इकलौते ऐसे ऑलराउंडर भी बन गए हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में एक ही मैच में 50 रन की पारी खेलने के साथ-साथ 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
साल 2019 तक परफॉर्मेंस के लिहाज से भारत का पावर सेंटर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के पास रहता था। वनडे और टी-20 में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी होती थी और नंबर-3 पर विराट कोहली आते थे। भारत के करीब 60% मैचों में इन तीनों में से कोई न कोई बड़ी पारी जरूर खेलता था, लेकिन 2020 की शुरुआत से स्थिति बदल गई। वनडे क्रिकेट में भारत के लिए टॉप-3 पॉजीशन पर 11 खिलाड़ी आजमाए गए। इनमें विराट, रोहित और धवन भी शामिल थे। इस दौरान भारत की ओर से 24 वनडे मैचों में टॉप-3 की ओर से सिर्फ 1 शतक आया।
वनडे में इस दौरान इससे ज्यादा शतक अमेरिका (4 शतक), UAE (5 शतक) और ओमान (7 शतक) जैसे देशों से आए। पाकिस्तान इस मामले में सबसे आगे रहा। पाक टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने 2020 से अब तक खेले गए 15 मैचों में 10 शतक जमा दिए हैं।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Divya Shakti Trophy
खेल

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

December 20, 2025
FIFA World Cup
खेल

मेक्सिको-द. अफ्रीका की भिड़ंत से होगा विश्व का आगाज

December 7, 2025
Ranchi One Day
खेल

रोहित और कोहली की पहले वन डे में कड़ी परीक्षा

November 29, 2025
Next Post
Sri Krishna Birthplace

श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामला : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कहा- तीन माह में जिला अदालत अर्जियां करे निस्तारित

Presidential Election22

क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा

Loan App

लोन देने वाले ऐप की सही पहचान आवश्‍यक, रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें

Discussion about this post

Recommended

Subhash Chandra Bose

वाराणसी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अपमान पर सड़क पर उतरीं महिलाएं

Priyanka Vadra

प्रियंका के हलफनामे को लेकर भाजपा ने तेज किया हमला

Lucknow-Patna Vande Bharat

लखनऊ-पटना वंदे भारत का टर्मिनल बदला, अब चलेगी गोमतीनगर से

Sampurnanand Sanskrit University

अब विदेश में भी होगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शाखाएं

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?