BNP NEWS DESK। Voter List भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी 3220 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे ये आलेख्य मतदाता सूची पढ़ेंगे और मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियां लेंगे। यहीं नए नाम जुड़ेंगे और संधोधित भी हो सकेंगे। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी फार्म छह भरकर आवेदन कर सकते हैं।
Voter List अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत नाम जोड़ने के लिए पात्र नागरिकों से फार्म-6, जबकि नाम, पता, आयु, लिंग और जन्मतिथि जैसी त्रुटियों में सुधार के लिए फार्म-8 प्राप्त किया जा सकता है।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 भरें
मतदाता सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 भरें। अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और पर्यवेक्षकीय अधिकारी बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। यदि कोई बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित मिला तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिक कार्रवाई तय है। अभियान के दिनों में सभी शिक्षण संस्थान, कार्यालय एवं अन्य संस्थान, जहां मतदान स्थल स्थापित हैं, खुले रहेंगे। Voter List
18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी बूथों पर फार्म छह भरकर बनें मतदाता
कहा कि 28 और 29 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के साथ ही ऐसे युवा भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा जिन मतदाताओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो चस्पा करते हुए आयु एवं पते के प्रमाण से संबंधित दस्तावेज संलग्न करना होगा।
आनलाइन का विकल्प भी खुला
मतदाताओं को आनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। मतदाता निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल एप अथवा आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरकर जमा कर सकते हैं। Voter List







