वाराणसी की विधि एंजेलिना ने उत्तर प्रदेश सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया द्वितीय स्थान

SHARE:

Women's Chess Championship
BNP NEWS DESK।  Women's Chess Championship झाँसी में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर महिला राज्य शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी की क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल की छात्रा विधि एंजेलिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Women’s Chess Championship प्रदेश स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की लगभग 50 महिला शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विधि एंजेलिना ने अपनी प्रतिभा, सूझबूझ एवं शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

विधि की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं वाराणसी के शतरंज जगत में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल परिवार ने विधि एंजेलिना को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी सफलताओं की कामना की। Women’s Chess Championship

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather