घाटों की ऐतिहासिक इमारतों पर जीवंत होगी सनातन संस्कृति की कहानी

SHARE:

Laser Show 

  BNP NEWS DESK। Laser Show  काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी जोरों पर है। देव दीपावली पर काशी आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को इस बार 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के जरिए शहर के पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू कराया जाएगा।

चेत सिंह घाट पर 25 मिनट का भव्य ‘काशी-कथा’ शो बनेगा आकर्षण का केंद्र

 

Laser Show चेतसिंह घाट पर 25 मिनट का भव्य ‘काशी-कथा’ शो होगा जिसमें गंगा की लहरों के बीच काशी की धार्मिक यात्रा, सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की गाथा दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।

 

25 मिनट के इस विशेष शो की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी। यह प्रस्तुति भगवान शिव की उपस्थिति और काशी की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बनेगी।
इसके बाद भगवान गणेश की कथा, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली मनाए जाने की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा को दर्शाया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीहरि विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों और गंगा स्वच्छता के संदेश को भी आकर्षक दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

 

लेजर और मल्टीमीडिया तकनीक से जीवंत होगा काशी का इतिहास, आठ मिनट का होगा विशेष लेजर शो

लेजर शो शाम 7.20 बजे से तीन बार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक काशी की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम का आनंद ले सकें। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाने वाली देव दीपावली परंपरागत दीपमालाओं और मां गंगा की भव्य आरती के साथ इस बार आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम भी प्रस्तुत करेगी।

 

गंगा तट पर सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतें काशी के धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और पौराणिक इतिहास की साक्षी रही हैं। इन्हीं इमारतों पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवगाथा को जीवंत किया जाएगा। Laser Show 

 

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather