एसएसआर आज से, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

SHARE:

SSR starts today

BNP NEWSDESK।  SSR starts today यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची दुरुस्त करने के साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की तैयारी भी तेज कर दी है। मंगलवार से शुरू हो रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत सबसे पहले 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी बूथों पर मतदाता सूची की गहन जांच होगी। संवदेनशील व अति संवेदनशील मतदेय स्थलों को शीघ्र चिन्हित कर इसके जरिये ऐसे बूथों और क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां मतदाताओं को डराने-धमकाने या मतदान से रोकने की आशंका है।

20 नवंबर तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची की होगी जांच

SSR starts today मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि मंगलवार से 20 नवंबर तक सभी बूथों पर बीएलओ ‘टेबल टाप एक्सरसाइज’ करेंगे। प्रत्येक बीएलओ को उनके बूथ की ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

 

बीएलओ अपने बूथ की पूरी सूची की जांच करेंगे। इस दौरान मतदाताओं के नाम, पिता या पति के नाम, संबंधियों के विवरण और उम्र में गड़बड़ी की जांच होगी। असामान्य रूप से अधिक उम्र दर्ज होने वाले मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा। नाम और फोटो के आधार पर जेंडर का मिलान करने के साथ ही मतदाता के संबंधी के जेंडर संबंधी विवरण की भी जांच होगी।  SSR starts today

स्थानीय भाषा के इस्तेमाल, धुंधली और अस्पष्ट फोटो तथा एक ही मतदाता के नाम की एक से अधिक प्रविष्टियों को भी देखा जाएगा। चिह्नित गलतियों का रिकार्ड रखा जाएगा, ताकि दावे और आपत्तियों की अवधि में नियमानुसार संशोधन किया जा सके। गांव, मजरे और क्षेत्रवार ऐसे मतदाताओं और समूहों की पहचान की जाएगी, जिन्हें मतदान के दौरान डराने-धमकाने या किसी तरह के दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों की भी होगी जांच

क्रिटिकल बूथों की पहचान के लिए निर्वाचन आयोग ने सात प्रमुख मानक तय किए हैं। इनमें ऐसे बूथ शामिल हैं, जहां पिछले चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ हो और 75 प्रतिशत से अधिक वोट किसी एक प्रत्याशी को मिले हों।
10 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ भी जांच के दायरे में होंगे। पिछले लोस और विस चुनावों में पुनर्मतदान, मतदान में अनियमितता या बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं को भी आधार बनाया जाएगा। जिन बूथों पर अनुपस्थित, शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं का प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र के औसत से अधिक होगा, उनकी भी जांच होगी। कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति को भी क्रिटिकल बूथ चिह्नित करने का आधार बनाया गया है।  SSR starts today

एसआइआर के बाद प्रदेश में बढ़े 16 लाख से ज्यादा मतदाता

एसआइआर के बाद से अब तक प्रदेश में करीब 16 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को 15.44 करोड़ मतदाता थे। पुनरीक्षण के दौरान मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की जांच के बाद मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन किया गया।
इसके बाद इस वर्ष 10 अप्रैल को जारी अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 13.40 करोड़ रह गई थी। एसआइआर के बाद अब तक करीब 16 लाख नए मतदाताओं के जुड़ने से संख्या फिर 13.56 करोड़ पहुंच गई है। एसएसआर के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को होगा। SSR starts today

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें