होटल में युवती की हत्या कर फंदे पर लटका युवक

SHARE:

varanasi crime

BNP NEWSDESK।   varanasi crime वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित केजे होटल में युवक का शव फंदे से लटकता मिला जबकि खून से सना युवती का शव बाथरूम में पड़ा था। क्राइम सीन देख आशंका जताई गई कि युवती की चाकू से हत्या कर युवक फंदे पर झूल गया होगा। युवक-युवती आपस में रिश्तेदार हैं। डीसीपी नीतू घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दोनों के परिजन पहुंचे तो शव को देख बिलख उठे।

 

 

varanasi crime डीसीपी नीतू ने बताया कि मृत युवक की पहचान बरेका निवासी 22 वर्षीय जय विकास केसरी के रूप में हुई है। युवती बड़ागांव कस्बे की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जय विकास, युवती की बड़ी बहन का देवर था। युवती की शादी अगले वर्ष जनवरी में तय थी। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों बाइक से होटल पहुंचते दिखे।

अब तक की जांच में प्रेम संबंध की बात सामने आई

उन्होंने आधार कार्ड के जरिए कमरा नंबर 504 बुक किया था। दोनों दोपहर में युवक-युवती कमरे गए तो रात आठ बजे तक उनकी कोई गतिविधि नहीं दिखी तो होटल प्रबंधन ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को खबर दी। डीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका है। युवती की शादी तय होने के बाद दोनों ने होटल में आत्मघाती कदम उठाया होगा, इसकी भी जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती दिन में साढ़े 11 बजे घर से निकली थी। varanasi crime

युवती के गले पर चाकू के कई घाव, मौके पर मिला खून से सना चाकू

युवती के गले पर चाकू के कई घाव मिले हैं। घटनास्थल पर खून से सना चाकू भी पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि युवक सुनियोजित प्लान के तहत चाकू साथ लाया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कोई व्यक्ति अपने गले पर एक से अधिक वार नहीं कर सकता। हालांकि, पुलिस ने जांच से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। एडीसीपी नृपेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। varanasi crime

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें