मास्टर शिवाय सिंह वेस्टर्न एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

SHARE:

Western Asian Youth Chess Championships

BNP NEWS DESK।  Western Asian Youth Chess Championships   वाराणसी के प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ी मास्टर शिवाय सिंह आगामी वेस्टर्न एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित  प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की जाएगी।

मात्र 9 वर्ष की उम्र में क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज—तीनों प्रारूपों में 1900 फीडे रेटिंग पार कर रचा इतिहास 

मात्र 9 वर्ष की उम्र में शिवाय सिंह ने शतरंज के क्लासिकल, रैपिड एवं ब्लिट्ज—तीनों प्रारूपों में 1900 फीडे रेटिंग अंक का आंकड़ा पार कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
वर्तमान में शिवाय की क्लासिकल फीडे रेटिंग 1914, रैपिड रेटिंग 1931 और ब्लिट्ज रेटिंग 1907 है।

इस प्रकार तीनों प्रारूपों में 1900 से अधिक रेटिंग हासिल करना उनकी निरंतर मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। इतनी कम उम्र में तीनों प्रारूपों में 1900 रेटिंग पार करने वाले शिवाय उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं।

इस उपलब्धि के साथ शिवाय ने उत्तर प्रदेश के युवा शतरंज में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Western Asian Youth Chess Championships

 

शिवाय सिंह की इस उपलब्धि को शतरंज जगत में विशेष रूप से सराहा जा रहा है। प्रदेश एवं देश के वरिष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शतरंज प्रेमियों ने उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए वेस्टर्न एशियन यूथ चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

शिवाय सिंह वाराणसी के द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं।

कम उम्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से शतरंज के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
वेस्टर्न एशियन यूथ चैंपियनशिप में शिवाय से देश और उत्तर प्रदेश के शतरंज प्रेमियों को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Western Asian Youth Chess Championships

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather