ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

SHARE:

Brazil India Football

BNP NEWS DESK।   Brazil India Football भारतीय फुटबाल टीम ने पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील के विरुद्ध फीफा मैत्री मैच 4-0 के अंतर से गंवा दिया। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की दो अनचाही गलतियां ना होतीं तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। कभी-कभी भारतीय फुटबाल को देखने वालों के लिए मैच एक ही लाइन में खत्म किया जा सकता है, लेकिन जो लगातार इस खेल के भारतीय स्तर को देखते हैं उन्हें पता है कि इस नतीजे से बहुत सकारात्मक चीजें ली जा सकती हैं।

लिनो ने दो और एस्टेवाओ व पेड्रो ने दागा एक-एक गोल

Brazil India Football  भारत ने ब्राजील को लगातार परेशान किया, अपने बाक्स में बैठकर खेल को नीरस नहीं किया और ना ही उनके सबसे बड़े सितारे विनीसियस जूनियर को खुलकर खेलने का मौका दिया। इस मैच के आयोजन पर बहुत सवाल और इतने ही बवाल थे, अंतर मैच से पहले भी स्पष्ट था और आगे भी रहेगा, लेकिन इस इंटरनेशनल ब्रेक के पहले दो मैच देखने के बाद ये जरूर कहा जा सकता है कि हम बहादुर फुटबाल खेल रहे हैं।

कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में ब्राजील के लिए लिनो ने दो और एस्टेवाओ व पेड्रो ने एक-एक गोल दागा। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में ब्राजील की तेज रफ्तार, सटीक पासिंग, टीम वर्क और आक्रामक शैली को करीब से देखा और अंतरराष्ट्रीय फुटबाल की उन वास्तविक चुनौतियों को समझा, जो भारतीय फुटबाल को आगे ले जाने में मददगार साबित होंगी। मनवीर सिंह व रायन विलियम्स ने अपने हुनर से ब्राजील को कई बार चौंकाया, हालांकि वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

धीमे खेल से मिली पहली सफलता

 

ब्राजील ने शुरू में तेज हमले किए लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें काबू करने में सफलता पाई और फिर पहले 25 मिनट के खेल के दौरान आक्रामक शैली से सफलता न मिलते देख ब्राजील ने रणनीति बदली। खेल में धीमापन लाए, सटीक और नजदीकी पास देकर खेलना शुरू किया। 28वें मिनट में एस्टेवाओ को भारतीय बाक्स के बाहर बाल मिली। उन्होंने दो खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त शाट मारा। Brazil India Football

बाल गुरप्रीत के हाथों से लगकर गोलपोस्ट के अंदर घुस गई। 42वें मिनट में पेड्रो ने भी इसी अंदाज में दूसरा गोल दागा। 2-0 से पिछड़ने के बावजूद भारत ने दूसरे हाफ में फिर तेजी दिखाकर हावी होने की कोशिश की लेकिन ब्राजील की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए। 58वें मिनट सैमुअल लिनो ने ब्राजील के लिए तीसरा और अतिरिक्त समय में चौथा गोल दागकर मैच खत्म किया।

साल्टलेक स्टेडियम खचाखच भरा था

फुटबाल प्रेमियों के शहर कोलकाता में मैच को लेकर उत्साह चरम पर था। 85 हजार दर्शकों की क्षमता वाला साल्टलेक स्टेडियम खचाखच भरा था। मैच देखने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत कई विशिष्ट जन पहुंचे थे। Brazil India Football

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather