BNP NEWS DESK। Aryan International School आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, वाराणसी ने सीबीएसई जोनल शतरंज चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 आयुवर्ग की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 अगस्त 2026 तक मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, सुल्तानपुर में किया गया।
Aryan International School प्रतियोगिता में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-19 टीम ने 10 में से 10 पूर्ण अंक अर्जित करते हुए सभी राउंड में शानदार जीत दर्ज की। टीम के कप्तान आरव मौर्या के साथ श्रेयस मिश्रा, प्रणव रूंगटा और शिवाय सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीतकर विद्यालय को चैंपियन बनाया।
व्यक्तिगत स्पर्धा में भी आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रणव रूंगटा, श्रेयस मिश्रा और शिवाय सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि युवराज तिवारी, वंश जायसवाल, शाश्वत अग्रवाल और विश्वम्भर दयाल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कनिष्ठ वर्ग अंडर-11 में भी विद्यालय के खिलाड़ियों आशीष गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव और अर्पित पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस जीत के साथ आर्यन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई की जोनल शतरंज प्रतियोगिताओं में लगातार पाँचवीं बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले विद्यालय की अंडर-14 टीम लगातार चार बार जोनल चैंपियन बनकर ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। Aryan International School
लगभग 300 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया
सीबीएसई बोर्ड की इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लगभग 300 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का अंडर-19 वर्ग में अपराजित रहते हुए पूर्ण अंकों के साथ चैंपियन बनना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर वाराणसी के प्रतिष्ठित शतरंज खिलाड़ियों, विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम के कोच विनीत राज तिवारी की देखरेख में यह सफलता मिली। Aryan International School















Discussion about this post