BNP NEW DESK। Vishwanath Dham Corridor काशी के विकास के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। 25,445 करोड़ रुपये की लागत से करीब 89 किलोमीटर लंबे गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रस्ताव को केंद्र की हरी झंडी मिल गई है। यह मेगा प्रोजेक्ट न केवल काशी की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा, बल्कि आने वाले दशकों के लिए शहर को ट्रैफिक जाम के झंझट से पूरी तरह मुक्त कर देगा। इस अभूतपूर्व सौगात के लिए नगर निगम और समस्त काशीवासियों की ओर से महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं स्थानीय सांसद नरेंद्र मोदी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
काशी के इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट
Vishwanath Dham Corridor महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी की दिव्य और भव्य पहचान को संवारने में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान अद्वितीय है। गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर काशी के इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साबित होगा। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि रोजगार, व्यापार और पर्यटन को दोगुनी रफ्तार देगी। पूरी काशी इस अनुपम सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी की हृदय से आभारी है।
इस भव्य परियोजना को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला वरुणा लिंक कनेक्टर कॉरिडोर है जो लगभग 21.153 किलोमीटर लंबा और फोर-लेन होगा, जो नेशनल हाईवे-31 को सीधे रिंग रोड से जोड़ेगा। वहीं, गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर सिक्स-लेन का होगा जो एनएच-19 को रिंग रोड से जोड़ते हुए शहर के लिए नई लाइफलाइन बनेगा। इसके बन जाने से चंदौली, मिर्ज़ापुर, गाज़ीपुर, लखनऊ और बिहार की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर के मुख्य चौराहों में फंसे बिना, बाहर से ही अपने गंतव्य को निकल सकेंगे। इससे शहर के आंतरिक रास्तों पर गाड़ियों का दबाव 60 से 70 फीसदी तक कम हो जाएगा।
काशी में हर साल करीब 15 करोड़ से अधिक पर्यटक और तीर्थयात्री बाबा विश्वनाथ के दर्शन और गंगा घाटों को देखने आते हैं। इस नए कॉरिडोर का सबसे बड़ा फायदा इन्हीं श्रद्धालुओं को मिलेगा। लखनऊ, प्रयागराज या जौनपुर की तरफ से आने वाले लोग बिना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों (जैसे गोदौलिया या लंका) में प्रवेश किए, सीधे नमो घाट, समने घाट और काशी विश्वनाथ धाम के नजदीकी पॉइंट तक पहुंच सकेंगे। कॉरिडोर पर गाड़ियों की रफ्तार तेज होने से यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा। Vishwanath Dham Corridor














Discussion about this post