• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home News

हर जिले के पारंपरिक व्यंजन को मिलेगी नई पहचान

‘एक जिला एक व्यंजन’ के जरिये होगी ब्रांडिंग

BNPNEWS by BNPNEWS
May 5, 2026
in News
Reading Time: 1 min read
0
One District One Cuisine

‘एक जिला एक व्यंजन’ के जरिये होगी ब्रांडिंग

14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  One District One Cuisine अब प्रदेश के हर जिले की पहचान उसके खास स्वाद से भी होगी। कैबिनेट ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना को स्वीकृति दे दी है। योजना के तहत लखनऊ की रेवड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और मेरठ की गजक जैसे सभी जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दी जाएगी। इन व्यंजनों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिये देश-विदेश तक पहुंचाया जाएगा। कारीगरों और हलवाइयों को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद भी मिलेगी। इससे न केवल पारंपरिक स्वाद सुरक्षित रहेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। हर जिले की अपनी अलग पहचान भी मजबूत होगी।

One District One Cuisine   सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने बताया कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ की सफलता के बाद शुरू की गई यह योजना प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को नई ऊंचाई देगी। हर जिले के प्रमुख व्यंजन का चयन कर उसे सुरक्षित, मानकीकृत और आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत गुणवत्ता सुधार, बेहतर पैकेजिंग, आकर्षक ब्रांडिंग पर विशेष काम होगा। योजना के तहत हलवाइयों, कारीगरों और खाद्य उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।’

साथ ही उन्हें मेलों, पर्वों और प्रदर्शनियों के जरिये बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यमियों को 25 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम 20 लाख रुपये) दिया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

योजना के बेहतर संचालन के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनेगी, जिसमें विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, खाद्य और पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति स्थानीय सुझावों के आधार पर व्यंजनों का चयन और विकास करेगी। साथ ही समय-समय पर व्यंजनों में बदलाव और नए व्यंजन जोड़ने की भी व्यवस्था रखी गई है।

लखनऊ में राज्यस्तरीय हलवाई और खाद्य विक्रेता सम्मेलन की तैयारी

योजना को लेकर जनजागरूकता फैलाने और इसे प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार लखनऊ में जल्द ही राज्यस्तरीय हलवाई और खाद्य विक्रेता सम्मेलन भी आयोजित करेगी।
इसमें हलवाइयों, कारीगरों और विक्रताओं को व्यंजन तैयार करने की आधुनिक तकनीक, पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगेगी। One District One Cuisine

प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख व्यंजन

वाराणसी मंडल
वाराणसी-बनारसी पान, कचौरी, ठंडाई, लौंंगलता
जौनपुर- इमरती
गाजीपुर- मटर चाट, जलेबी
चंदौली- काले चावल की खीर

 

आजमगढ़ मंडल
आजमगढ़-तहरी, लौंगलता
बलिया- सत्तू उत्पाद, बाटी-चोखा
मऊ- लिट्टी-चोखा

 

लखनऊ मंडल

लखनऊ- रेवड़ी, आम उत्पाद, चाट, मलाई मक्खन
हरदोई- आलू पूरी, लड्डू, लाओझड
लखीमपुर खीरी- केला, गुड़, खोया पेड़ा, खीर मोहन, रसगुल्ले
रायबरेली- मसाले
सीतापुर- मक्खन मलाई, समोसा, मिर्चा पकौड़ा, पेड़ा
उन्नाव- काला जामुन, समोसा, कुशली, त्रिलोक परी

 

अयोध्या मंडल

अयोध्या-चंद्रकला, बालूशाही, दही-जलेबी
सुलतानपुर- पेड़ा, समोसा, कढ़ाही पूड़ी, लाल पेड़ा,
बाराबंकी- चंद्रकला, लाल पेड़ा
अमेठी- समोसा, गुड़ की खीर, गुलगुला
अंबेडकरनगर- बालूशाही, चाट, खजला

देवीपाटन मंडल

गोंडा- दही बड़ा, कचौड़ी
बहराइच- चमचम
बलरामपुर-नारियल बर्फी, कलाकंद, घमंजा, चाट
श्रावस्ती- इमरती

बस्ती मंडल

बस्ती-ठेकुआ, पूड़ी-सब्जी
संतकबीर नगर- पेड़ा, समोसा
सिद्धार्थनगर- राम-कचौरी, काला नमक चावल

गोरखपुर मंडल

गोरखपुर- लिट्टी चोखा, लहसुन वाले छोले समोसे, बर्फी
कुशीनगर- कला चिप्स, पेड़ा, लाल खोरमा (खूरमा)
महराजगंज- लिट्टी चोखा, खोया आधारित मिठाई, राम कचौरी, गुड़, मीठा समोसा
देवरिया- मालपुआ, लिट्टी चोखा, दही-चूड़ा, गुड़ की जलेबी।

प्रयागराज मंडल

प्रयागराज- बेदमी पूड़ी-सब्जी, पेड़ा
फतेहपुर- कचौड़ी, समोसा
कौशांबी- सूतफेनी, पेड़ा
प्रतापगढ़- आंवला उत्पाद, गुलाब जामुन

 

कानपुर मंडल

कानपुर- समोसा, लड्डू, मलाई मक्खन
कानपुर देहात- खाद्य तेल, लस्सी
औरेया- शुद्ध देशी घी, दूध बर्फी मिठाई, बालूशाही, गांव की गुड़
इटावा- सरसो की चटनी, सलाद, मट्ठा के आलू, खीर माेहन
फर्रुखाबाद- दालमोठ, भूने आलू

आगरा मंडल

आगरा- पेठा, दालमोठ, गजक, पराठा
फिरोजाबाद- आलू टिक्की, कचौड़ी
मैनपुरी -सोहन पापड़ी, भुना आलू
मथुरा-पेड़ा, माखन-मिश्री, रबड़ी

अलीगढ़ मंडल

अलीगढ़ – डेयरी उत्पाद, कचौड़ी, इगलास की चमचम
हाथरस- रबड़ी
कासगंज- मूंग का दलमा, कलाकंद, सोन पापड़ी, मोठ की चाट
एटा- घेवर, पूड़ी, चिकोरी

बरेली मंडल

बरेली- बर्फी, चाट, छोले-भटूरे
बदायूं-पेड़ा, लौज
पीलीभीत-जलेबी, लस्सी
शाहजहांपुर- लौंग बर्फी, समोसा

मुरादाबाद मंडल

मुरादाबाद- मुरादाबादी दाल, हब्शी हलवा
रामपुर- सेवइयां, गजक
अमरोहा- आम पन्ना, लड्डू
संभल- गजक, सिंघाड़ा कचरी
बिजनौर- सोनपापड़ी

मेरठ मंडल

मेरठ- रेवड़ी, गजक, नाटखटाई
गाजियाबाद- सोया चाप, मिर्च का अचार
गौतमबुद्धनगर- केक, बेकरी उत्पाद
हापुड़- पापड़
बुलंदशहर- कचौरी, खुरचन, पेड़ा
बागपत- बालूशाही, घेवर

सहारनपुर मंडल

सहारनपुर-गुड़ आधारित मिठाई
मुजफ्फरनगर- घेवर, चाट
शामली- गुड़, टिक्की, पेड़ा

चित्रकूट मंडल

चित्रकूट- सोहन हलवा, बालूशाही
बांदा- मावा मिठाई
हमीरपुर- डुबरी फरे, महुआ बर्फी, माड़े, सन्नाटा
महोबा- दाल बाफला, तिलकुट, देसावरी पान, खजूर का गुड़

मीरजापुर मंडल

मीरजापुर-लाल पेड़ा, गुलाब जामुन
भदोही- दाल पीठा, ठेकुआ
सोनभद्र- गुलाब जामुन
–
झांसी मंडल

झांसी- दाल बाफला, बालूशाही
जालौन- रसगुल्ले, गुझिया
ललितपुर- दूध हलवा, बाजरे की रोटी One District One Cuisine

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Taj Mahal
News

ताजमहल के मंदिर होने संबंधित दावे पर केंद्र सरकार व एएसआइ से हलफनामा मांगा

July 6, 2026
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक
News

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में पांच दिनों में ग्राहक को अस्थायी क्रेडिट दें बैंक

June 25, 2026
IIA Workshop
News

एमएसएमई की तरक्की के लिए पूंजी बाजार और वित्तीय योजनाओं की जानकारी जरूरी : आरके चौधरी

June 23, 2026
Next Post
Water Problem  

पानी हो रहा है कम, क्यूं ना बचाएं इसे हम

Tamilnadu election 

टीवीके को सत्ता से दूर रखने के लिए द्रमुक और अन्नाद्रमुक मिला सकते हैं हाथ

mudered in west bengal

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव की गोली मारकर हत्या

Discussion about this post

Recommended

sikh guru

हमेशा स्मृतियों में रहेगा सिख गुरुओं का बलिदान : मुख्यमंत्री योगी

Rahul Gandhi

भाजपा के मूल में है ‘अराजक’, प्रधानमंत्री और गृह चुप क्यों हैं: कांग्रेस

4 years ago
  PM MODI IN KASHI

दो दिनी काशी प्रवास पर आ रहे पीएम मोदी

jewelery shopping

सोने की कीमतें गिरावट के साथ कर रही ट्रेड

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?