पीएम मोदी नारी वंदन से पहले अपनी पत्नी जशोदा बेन का करें सम्मान

SHARE:

Ajay Rai

BNP NEWS DESK । Ajay Rai कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण बिल पर भाजपा के कांग्रेस विरोध को लेकर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। कहा कि महिला बिल तो पहले ही पास है, आपने क्यों नहीं प्रभावी किया। परिसीमन से जोड़कर क्यों रखा गया। आपकी नीयत साफ नहीं थी। भाजपा महिलाओ को बेवकूफ बना रही है। महिलाओ को ठग रही हैं। बनारस में गुजरात से आकर ठगने का ही काम किया। वाराणसी ने आइना दिखा दिया। चुनाव चोरी से जीते। इसका साक्षात साक्ष्य यहां तैनात रहे कौशल राज शर्मा हैं, सरकार ने इन्हें पुरस्कार में दिल्ली का सबसे बड़ा पद दिया है।

Ajay Rai  अजय राय पहली बार अपनी पत्नी रीना रॉय के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। काशी में प्रस्तावित 28 अप्रैल को पीएम के आगमन, नारी वंदन पर जमकर हमला बोला। अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा कि मोदी जी काशी में नारी वंदन करना चाहते हैं तो अपनी पत्नी को भी साथ लेकर आएं। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करें। नारी बिरादरी का यह सबसे बड़ा सम्मान होगा। जब कोई अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता वह दूसरी महिलाओं का कैसे करेगा।

अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाएं तो अन्य महिलाओ को क्या दे पाएंगे

अजय राय ने कहा कि जशोदा जी अपनी सास मोदी जी की मां का अंतिम दर्शन करना चाहती थी, लेकिन दर्शन नहीं करने दिया गया। फोर्स लगाकर हाउस अरेस्ट करा दिया गया। ऐसे लोग महिला सम्मान की कैसे बात कर रहे हैं। आप जब अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे पाएं तो अन्य महिलाओ को क्या दे पाएंगे। आप नारी वंदन नहीं, नारी का तिरस्कार कर रहे हैं। 28 को आप अपनी धर्मपत्नी को काशी लेकर आइए, बाबा का दर्शन करिए। नारी बिल पर कांग्रेस को खलनायक बनाने, रैली निकालने, झंडा जलाने की जमकर भर्त्सना की।

कहा कि पूरा देश तमाशा देख रहा है। सोशल मीडिया के जमाने आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, सच सामने आ रहा है। बंगाल चुनाव में योगी के बयान पर भी तंज कसा। कहा कि योगी जी इतिहास का अध्ययन करिए। नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो , मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यह बात स्वामी विवेकानंद ने नहीं कहा था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि योगी जी योगी नहीं हैं। Ajay Rai

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें